उत्तराखंड में पहली बार वर्ल्ड चैंपियनशिप, देहरादून में जुटेंगे दुनियाभर के ‘बाहुबली’
Aug 23 2017 9:40PM, Writer:कपिल
उत्तराखंड के लिए एक शानदार खबर है। पहली बार उत्तराखंड में कोई वर्ल्ड चैंपियनशिप होने जा रही है। जी हां दुनियाभर में अपनी ताकत का दम दिखाने वाले बाहुबली देहरादून आ रहे हैं। दरअसल देहरादून में एशिया स्ट्रॉन्गेस्ट मैन 2017 चैंपियनशिप का आयोजन होना है। ये चैंपियनशिप दुनिया में साल में एक बार होगी। इस बार इसके आयोजकों को उत्तराखंड बेहतरीन जगह लगी है। स्ट्रांग मैन इंडिया की ओर से देश में पहली बार इस चैंपियनशिप का आगाज हो रहा है। यानी चैंपियनशिप का आगाज पहली बार उत्तराखंड से ही हो रहा है। अब आपको बताते हैं कि इस चैंपियन शिप में क्यो होगा और कितने मुल्कों के बलशाली लोग देहरादून आ रहे हैं। इस चैंपियनशिप में भारत समेत एशिया के दस देशों के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इसके बाद एशिया स्ट्रॉन्गेस्ट मैन के खिताब के लिए ये सभी पहलवान दम लगाएंगे।
ये चैंपियनशिप दुनिया की 16 ऐसी चैंपियनशिप का हिस्सा है, जो स्ट्रॉन्गेस्ट चैंपियंस लीग कराती हैं। कुल मिलाकर पहली बार ऐसी चैंपियनशिप का आगाज भारत में हो रहा है और इसकी शुरुआत के लिए देहरादून ही सबसे मुफीद जगह कही गई है। वैसे स्ट्रॉन्गेस्ट चैंपियंस लीग की बात करें तो दुनियाभर में इस खेल को लेकर काफी दीवानगी है। इस कॉम्पिटीशन में व्यक्ति के शारीरीक बल की परीक्षा होती है। जिस तरह से वेटलिफ्टिंग का खेल होता है, कुछ इसी तरह से ये चैंपियनशिप होती है। आपने देखा होगा कि वेटलिफ्टिंग में खिलाड़ी को ज्यादा से ज्यादा वजन उठाना होता है। कुछ ऐसा ही इस खेल में भी होता है। बेहतर टाइमिंग और सबसे ज्यादा वजन उठाने वाले को बलशाली व्यक्ति को ही विजेता घोषित किया जाता है। इसके अलावा इस बार इस चैंपियनशिप को देहरादून में कराने की एक खास वजह है।
इस चैंपियनशिप के माध्यम से जंगलों, जैव विविधता और जंगलों के जीवन को बचाने बचाने का संदेश भी दिया जाएगा। इसके लिए खास तौर पर एक टी-शर्ट भी तैयार की गई है। इसके लिए सभी प्रतिभागी हरे रंग की टी-शर्ट पहनेंगे और मैदान में बाजी जीतने के लिए उतरेंगे। स्ट्रांग मैन इंडिया के सीईओ अर्जुन गुलाटी ने मंगलवार को प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि इस कॉम्पिटीशन में दस देशों के 30 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। ये 30 खिलाड़ी अलग-अलग वेट कैटेगरी में अपने शारीरिक बल का प्रदर्शन करेंगे। अब आपको बताते हैं कि आखिर इस चैंपियनशिप का आयोजन कब और कहां होगा। अर्जुन गुलाटी का कहना है कि ये चैंपियनशिप 26 और 27 अगस्त को आयेजित होगी। ये चैंपियनशिप देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में होगी। तो आप भी ये चैंपियनशिप देखना चाहते हैं तो देहरादून जरूर आएं।