image: Ekta bisht will polish uttarakhand players

उत्तराखंड की क्रिकेटर बेटी, अब पहाड़ों के लिए करेंगी बड़ा काम, दुनिया बोली ‘शानदार’ !

Aug 24 2017 4:33PM, Writer:प्रगति

उत्तराखंड की बेटी एकता बिष्ट के बारे में तो आप जानते ही होंगे। वर्ल्ड कप में अपनी प्रतिभा का लोहा मनाने वाली ये बेटी अब बड़ा काम करने जा रही है। एकता बिष्ट का कहना है कि वो पहाड़ के खिलाड़ियों की प्रतिभा तराशने के लिए काम करेंगे, जिससे वो इंटरनेशनल लेवल पर अपनी चमक बिखेर सकेंगे। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में सितंबर आखिर में अंडर-16 के लिए ट्रायल होने हैं। एकता बिष्ट का कहना है कि इसके लिए वो पहाड़ के गावों के लड़के-लड़कियों को ट्रेन करेंगी। इसके साथ ही वो इन प्रतिभाओं को तराशने का भी काम करेंगी। एकता बिष्ट अल्मोड़ा के आर्मी पब्लिक स्कूल पहुंची। वहां उन्होंने छात्र छात्राओं से मुलाकात की। लेक्चर के दौरान एकता ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि वो उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में छिपी प्रतिभाओं को उभारना चाहती हैं। जिससे हर खेल में उत्तराखंड के लड़के-लड़कियां अपना नाम रोशन कर सके।

एकता ने जिंदगी ने बड़ा संघर्ष किया है। कभी इस बेटी के पास क्रिकेट खेलने के लिए पैसे नहीं थे। क्रिकेट खेलने की प्रतिभा तो पहले से ही थी। 2010 में एकता बिष्ट का सलेक्शन इंडिया ए महिला क्रिकेट टीम के लिए हुआ। इस वक्त एकता को मुंबई जाना था। इसके लिए इन्हें 10 हजार रुपयों की जरूरत थी। लेकिन एकता के परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी। इस वजह से पैसों का इंतजाम नहीं हो पा रहा था। लेकिन कहते हैं ना कि अगर आपके दिल में कुछ करने की जिद हो तो कुदरत भी आपकी मदद करती है। एकता बिष्ट भी जिद कर बैठी थी कि किसी भी हाल में ये मौका नहीं गंवाना है। एकता हर हाल में मुंबई जाना चाहती थी और भारतीय टीम का हिस्सा बनना चाहती थी। एकता के माता पिता मुश्किल से दो हजार रुपये जुटा पाए थे। इसके बाद एकता की मां ने अपने देवर से तीन हजार रुपये उधार लिए थे।

कुल मिलाकर 5 हजार रुपये हो गए थे। अब बचे थे 5 हजार रुपये। इस बीच एकता के कोच उनके लिए भगवान बनकर आए। एकता के कोच लियाकत अली ने बाकी के 5 हजार रुपयों का इंतजाम किया था। इसके बाद एकता मुंबई की ओर चल पड़ी और यहीं से उनकी सफलता की कहानी भी शुरु हो गई। जिंदगी में इसके बाद एकता ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। ठीक एक साल बाद 2011 में एकता बिष्ट ने 20-20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू किया। आज एकता देश की शान बन चुकी हैं। अगर आपको एकता के संघर्ष की ये कहानी पसंद आए तो शेयर जरूर करें। आखिर दुनिया को पता चलना चाहिए कि उत्तराखंड की बेटी किस तरह से आज वर्ल्ड क्रिकेट पर राज कर रही है। अब उत्तराखंड के लिए ये बेटी शानदार काम करने जा रही है। आप भी बधाई दें ।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home