image: Uttarakhand boys selected for international football championship

उत्तराखंड के दो युवा फुटबॉलर, अब इंटरनेशनल चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम

Aug 24 2017 6:27PM, Writer:कपिल

उत्तराखंड के लिए एक और शानदार खबर निकलकर सामने आ रही है। जैसा कि हम बार बार कहते रहे हैं कि उत्तराखंड के युवा आज हर क्षेत्र में तरक्की कर रहे हैं। खेलों के मामले में तो देवभूमि के युवाओं का कोई सानी नहीं है। इस बीच उत्तराखंड के दो युवा फुटबॉलर इंटरनेशनल चैंपियंन शिप में अपना दम दिखाने के लिए तैयार हैं। ये दो युवा फुटबॉलर हैं शिवम और जीशान। ये दोनों ही एशियन स्कूल बॉयस अंडर-18 फुटबॉल चैंपियनशिप में अपना दमखम दिखाएंगे। दरअसल स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया यानी एसजीएफआइ ने नेशनल टीम का गठन किया है। इस टीम में शिवम और जीशान को भी चुना गया है। एशियन चैंपियन शिप से पहले ये दोनों ही खिलाड़ी नेशनल फुटबॉल कैंप में ट्रेनिंग लेंगे। खुशी होती है कि उत्तराखंड के युवा इस तरह से खुद को लगातार आगे बढ़ाते जा रहे हैं।

इन दोनों ही फुटबॉलर को 24 अगस्त से पांच सितंबर तक एसजीएफआइ नेशनल फुटबॉल कैंप में ट्रेनिंग लेनी है। सबसे पहले शिवम की बात करते हैं। शिवम देहरादून के चंद्रबनी क्षेत्र के रहने वाले हैं। अभी शिवम महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज देहरादून में दसवीं क्लास के छात्र हैं। बचपन से ही शिवम ने अपने इस हुनर को तराशा और लगातार आगे बढ़ते गए। आपको याद होगा कि देहरादून के ही सुनील क्षेत्री आज नेशनल फुटबॉल टीम की कप्तानी कर रहे हैं। सुनील क्षेत्री कई बार इंटरनेशनल स्पर्धाओं में भई अपना दम दिखा चुके हैं। इंडियन फुटबॉल लीग में सुनील मुंबई की टीम की कप्तानी करते हैं। ऐसे में ये माना जा सकता है कि उत्तराखंड में लगातार ऐसे ऐसे प्लेयर्स उभरकर सामने आ रहे हैं, जो इटंरनेशनल लेवल पर अपनी पहचान बना रहे हैं। अब बात करते हैं जीशान की। जीशान हल्द्वानी के रहने वाले हैं।

हल्द्वानी निवासी जीशान महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के छात्र हैं। जीशान भी बेहतरीन हुनर के मालिक कहे जाते हैं। शिवम ने 2013 में स्पोर्टस कॉलेज में दाखिला लिया था। कॉलेज प्रबंधन भी उनकी प्रतिभा को अच्छी तरह से जानता है। शिवम इससे पहले फेडरेशन कप, सुब्रतो मुखर्जी नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट और एसजीएफआइ नेशनल फुटबॉल में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इससे पहले 2016 में हुए 62वीं एसजीएफआइ नेशनल स्कूल फुटबॉल चैंपियन शिप हुई थी। इसमें शिवम और जीशान दोनों ने ही शानदार खेल दिखाया था। इसी वजह से दोनों का सलेक्शन इस टीम में किया गया है। एशियन स्कूल बॉयज अंडर-18 फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन ईरान में किया जाना है। ये चैंपियनशिप 6 से 16 सितंबर के बीच होगी। कुल मिलाकर कहें तो उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है कि यहां के दो खिलाड़ी अब इंटरनेशनल लेवल पर अपना दमखम दिखाएंगे।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home