image: Khyati nayal dance on uttarakhandi song

Video: देवभूमि की बेटी का पहाड़ी गीत पर कत्थक डांस, दुनिया ने देखी उत्तराखंडी संस्कृति !

Aug 24 2017 9:49PM, Writer:प्रगति

उत्तराखंडी गीत पर कभी आपने कत्थक डांस देखा है ? अगर नहीं देखा है तो आज आपको ये डांस जरूर देखना चाहिए। इस लड़की ने जिस तरह से गढ़वाली गीत पर कत्थक डांस किया है, उसकी दुनिया भर में तारीफ हो रही है। जी हां इस लड़की का नाम है ख्याति नयाल। ख्याति नयाल मूलत: उत्तराखंड की रहने वाली हैं। अपने उत्तराखंड की संस्कृति और परंपरा को ख्याति बेहतरीन तरीके से जानती हैं। ख्याति एक बेहतरीन डांसर हैं, इस बात में कोई शक नहीं है। वैसे ये अपनी तरह का पहला डांस वीडियो है, जिसमें कोई लड़की उत्तराखंड के गाने पर कत्थक डांस कर रही हो। इसी तरह से उत्तराखंड की ये लड़कियां हमारी संस्कृति और शालीन सभ्यता को आगे बढ़ा रही हैं। ख्याति के इस डांस को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। खासतौर पर उत्तराखंड के लोगों को ख्याति का ये डांस बेहद पसंद आ रहा है।

कहते हैं किसी पहाड़ी के दिल से पहाड़ी संस्कृति को नहीं निकाला जा सकता है। ये एक बार फिर से साबित होता दिख रहा है। अपने हुनर और लगन के दम पर पहाड़ के निवासियों ने देश और दुनिया में अपनी अलग जगह बनाई है। हर पहाड़ी को इस पर गर्व होता है। पिछले कुछ समय से देखा गया है कि उत्तराखंड से लोगों का पलायन हुआ है। नौकरी और बेहतर जिंदगी की तलाश में पहाड़ों से निकल कर देश के बड़े शहरों में जा रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी पहाड़ी कल्चर को अपने अंदर जिंदा रखते हैं। पहाड़ के लोगों के इस जज्बे से देश के दूसरे इलाकों में रहने वाले लोगों को सीखना चाहिए। भले ही ये पहाड़ों से दूर हो जाएं, लेकिन इनके दिल से पहाड़ दूर नहीं हो सकता है। इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के जरिए एक बार फिर से पहाड़ी संस्कृति की चर्चा होने लगी है।

कहा जा रहा है कि पहाड़ी कहीं भी रहें लेकिन वो अपने कल्चर को नहीं भूल पाते हैं। वैसे भी कहा गया है कि अपनी जमीन को कभी नहीं छोड़ना चाहिए। आप कहीं भी रहे अपनी जड़ों को हमेशा याद रखिए। इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे एक पहाड़ी लड़की पहाड़ों की संस्कृति के साथ आत्मसात कर रही है। ये ख्याति के माता पिता के संस्कार है जो उन्होंने अपनी बच्ची में भरे हैं। इस वीडियो को देख कर दिल खुश हो जाता है। ये खबर हर पहाड़ी के दिल को छू जाएगी। रोजी रोटी और बेहतर जिंदगी की तलाश में देवभूमि से दूर तो रह रहे हैं लेकिन फिर दिल में उत्तराखंड की हरियाली है। इसी हरियाली के दम पर जिंदगी की तमाम दुश्वारियों का सामना करते हैं। फिलहाल आप ख्याति का ये डांस देखिए, हमें उम्मीद है कि आपको ये बेहद पसंद आएगा।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home