image: Pilgrims made new record in kedarnath

बाबा केदारनाथ में बना नया रिकॉर्ड, आपदा के बाद ऐसा पहली बार हुआ है !

Aug 25 2017 5:12PM, Writer:मीत

दुनियाभर में उत्तराखंड का केदार धाम प्रसिद्ध है। हर साल लाखों की संख्या में यहां श्रद्धांलु आते हैं और दर्शन करते हैं। बाबा की एक झलक पाने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं और यहां भोलेनाथ के दर पर शीश नवाते हैं। इस बार तो कुछ अलग ही हो रहा है। बताया जा रहा है कि अब तक केदारनाथ में आए श्रद्धालुओं ने नया रिकॉर्ड ही बना दिया है। ये आंकड़ा अब 4 लाख को पार कर गया है। बीते तीन सालों में पूरी यात्रा के दौरान ये रिकॉर्ड कभी भी नहीं बना था। साफ जाहिर हो रहा है कि बाबा केदारनाथ के प्रति लोगों की अगाध श्रद्धा बढ़ती ही जा रही है। इसके अलावा भी कुछ और बातें हैं जिनके बारे में आपका जानना बेहद जरूरी है। साल 2014 में पूरे यात्रा सीजन के दौरान केदार में 40832 श्रद्धालु आए थे। साल 2015 में 154430 श्रद्धालु ही बाबा केदार के दर पर पहुंचे थे। वहीं साल 2016 में 309746 श्रद्धालु ही केदार धाम पहुंचे थे।

लेकिन इस बार तो नया रिकॉर्ड तैयार हो गया है। अगस्त का महीना चल रहा है और अब तक 4 लाख से ज्यादा लोग बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। साफ जाहिर है कि इससे श्री बदरी-केदार मंदिर समिति की आमदनी में काफी इजाफा हुआ है। आपको याद होगा इस साल 3 मई को केदारनाथ के कपाट खुले थे। खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस धाम के दर्शन करने आए थे और यहां रुद्राभिषेक किया था। इसके बाद पीएम मोदी ने ही देश -दुनिया से अपील की थी कि ज्यादा सले ज्यादा संख्या में आकर बाबा के दर्शनों का लाभ पाएं। लोगों की भक्ति और पीएम मोदी की अपील का असर साफ दिख रहा है। आलम तो ये था कि शुरुआती दो महीनों में तो हर दिन बारह हजार लोग केदार धाम पहुंच रहे थे। इस बीच मानसून ने जैसे ही दस्तक दी, तो यात्रियों की संख्या में कमी आने लगी थी।

फिलहाल इस सीजन में भी रोजाना 200 लोग केदार बाबा के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इन सबके बावजूद अब तक चार लाख से ज्यादा यात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। ये केदारनाथ की आपदा के बाद का सबसे बड़ा आंकड़ा है। खैर अभी यात्रा खत्म होने में 2 महीने का वक्त है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार ये आंकड़ा 5 लाख तक जा सकता है। अच्छी बात ये है कि देश के साथ साथ विदेश से भी लोग यहां दर्शनों के लिए आ रहे हैं। मंदिर समिति के कार्याधिकारी अनिल शर्मा के मुताबिक इस साल यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही उनका कहना है कि ये इस बात का प्रमाण है कि चारधाम यात्रा पटरी पर लौट रही है। उनका कहना है कि आगे भी कोशिश रहेगी कि आने वाले यात्रा सीजन में इसमें और ज्यादा इजाफा होगा। इतना जरूर है कि बाबा के दर्शनों के लिए लोगों में उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home