image: Anmol production launch pahadi ghachek part -3

Video: देवभूमि की इस बेटी को सलाम, बॉलीवुड छोड़ा, पहाड़ों के लिए किया ये यादगार काम !

Aug 25 2017 9:45PM, Writer:kapil

उत्तराखंड की प्रतिभाएं किसी से छिपी नहीं हैं। कुछ प्रतिभाएं ऐसी भी हैं जो उत्तराखंड से बाहर रहकर भी उत्तराखंड के लिए काम कर रही हैं। उन्हीं में से गजब की प्रतिभा की धनी हैं त्विशा भट्ट। जी हां त्विशा लगातार उत्तराखंड की फिल्म इंडस्ट्री के लिए काम कर रही हैं। ऐसा नहीं है कि त्विशा को बॉलीवुड से ऑफर ना आए हों। अब तक 3 से 4 बार त्विशा को बॉलीवुड से बुलावा आ चुका है। इसके बाद भी इस लड़की ने बॉलीवुड की तरफ नहीं देखा बल्कि उत्तराखंड के लिए ही काम किया। अब तक त्विशा ना जाने उत्तराखंड के लिए कितने म्यूजिक वीडियो लॉन्च कर चुकी हैं। ये त्विशा भट्ट ही हैं जिन्होंने हाल में गोपी भिना जैसा जबरदस्त फिल्म के लिए काम किया था। अब त्विशा हर उत्तराखंडी के लिए एक शानदार तोहफा लेकर आई हैं। इस तोहफे को नाम दिया गया है पहाड़ी घचेक, जो कि हर लिहाज से बेहद ही शानदार है।

पहाड़ी घचेक एक ऐसी सीरीज है जो आपको हर पर हर वक्त गुदगुदाएगी। इससे पहले त्विशा इसके दो एपिसोड लॉन्च कर चुकी हैं, जिन्हें यू-ट्यूब पर बेहतरीन हिट्स मिल रहे हैं। इस बार की सीरीज में दादी दादा के बीच के कुछ हंसी मजाक के किस्से और दादी पोती के बीच खटपट के किस्से भी आपको दिखेंगे। त्विशा इसमें पोती का किरदार निभा रही हैं, जो काफी वक्त के बाद अपने गांव आती हैं। दादी जब पोती को देखती है तो फिर शुरू होता है पहाड़ी हंसी के फुहारों के भरपूर बहस का सिलसिला। पहाड़ी घचेक उत्तराखंड की पहली वेब सीरीज है, जो कि सभी द्वारा काफी पसंद की जा रही है। अगर आपने अब तक इस सीरीज को नहीं देखा है, तो अनमोल प्रोडक्शन के यू-ट्यूब चैनल पर सब्रसक्राइब करें और जरूर देखें। कुछ ही तो पल होते हैं, जो हमें गुदगुदाते हैं और खुशी देते हैं। इसलिए इन हंसी को पलों को आप अपनी यादों में बसा लीजिए।

खासतौर पर बात जब उत्तराखंड की बेटी की है तो जाहिर है कि ये हर उत्तराखंडी के लिए गर्व की बात है। ये बेटियां ही तो हैं, जो लगातार उत्तराखंड का नाम रोशन कर रही हैं, ये बेटियां ही तों हैं जो बॉलीवुड को आज कड़ी टक्कर दे रही हैं, ये बेटियां ही तों हैं जो हर उत्तराखंडी को गर्व से लबरेज होने का हर मौका दे रही हैं। इन्हीं बेटियों में से एक हुनरमंद बेटी है त्विशा। त्विशा के बॉलीवुड छोड़ने के पीछे एक लंबी कहानी है, जिसके बारे में हम आपको आगे बताएंगे। फिलहाल इतना जरूर है कि पहाड़ी कॉमेडी से लबरेज ‘पहाड़ी घचेक’ सीरीज सिर्फ और सिर्फ आपके लिए ही बनी है। एक बार फिर से राज्य समीक्षा की टीम की तरफ से त्विश भट्ट और अनमोल प्रोडक्शन की टीम को हार्दिक शुभकामनाएं। इसी तरह से आगे बढ़ते रहिए, मंजिलें आपका इंतजार कर रही हैं। जय उत्तराखंड


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home