image: 5 soldier martyred in pulwama

Video: भारतीय सेना के 5 जवान शहीद, आतंकियों ने किया फिदायीन हमला !

Aug 26 2017 5:41PM, Writer:कपिल

बार बार पाकिस्तान की तरफ से आए आतंकी सीमा पर कोई नापाक हरकत करते जा रहे हैं। इस बीच पुलवामा एक बार फिर से फिदायीन हमले से दहल गया। आतंकियों ने जिला पुलिस लाइन की इमारत पर हमला किया। इस फिदायीन हमले में भारतीय सेना के 5 जवान शहीद हो गए हैं। खबर है कि एक आतंकी को भी सेना के जवानों ने मार गिराया है। बाकी दो आतंकियों की तलाश जारी है। भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल जेएस संधू ने बताया कि ये फिदायीन हमला है। इलाके में दो आतंकी और छिपे हैं और फायरिंग लगातार जारी है। आपको याद होगा कि पिछले ही महीने घाटी आतंकी हमले से दहल गई थी। बीती 10 जुलाई की ही बात है जब अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में 5 तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई थी। खबर है कि जैश-ए-मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

एक अनजान शख्स ने लोकल मीडिया को कॉल करके ये जानकारी दी है। उस शख्स ने अपने आप को आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का प्रवक्ता बताया है। उसका दावा है कि आतंकी हमले में कई जवान मारे गए हैं। इसके साथ ही उसने धमकी दी है कि अभी ऐसे और भी हमले किए जाएंगे। इस आंतकी हमले के बाद से दक्षिण कश्मीर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही BSNL समेत मोबाइल इंटरनेट सर्विस को बंद कर दिया गया है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 4 बजे ये फायरिंग शुरू हुई। जहां ये आतंकी हमला हुआ है, वो इलाका हाई सिक्योरिटी जोन में आता है। इस इलाके में पुलिस महकमे के सीनियर अधिकारियों के ऑफिस हैं। आपको बता दें कि इस साल पाकिस्तान की तरफ से 228 बार सीजफायर उल्लंघन हो चुका है। घाटी लगातार सुलग रही है और आतंकी वारदातें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं।

इस साल जून से लेकर अगस्त के बीच तो इन हरकतों में कुछ ज्यादा ही इजाफा हुआ है। 16 जून को कश्मीर के अचबल में आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर हमला किया था। इस हमले में 6 पुलिसवाले शहीद हो गए। इसके बाद जुलाई में अलग अलग आतंकी घटनाओं में 9 जवान शहीद हुए। ऐसा नहीं है कि भारतीय सेना इन आतंकियों को जवाब नहीं दे रही है। इंडियन आर्मी के जवान भी लगातार आतंकियों का डटकर मुकाबला कर रहे हैं। जुलाई से अगस्त के बीच में भारतीय सेना ने करीब 10 से ज्यादा आतंकियों का खात्मा किया है। एक रिपोर्ट कहती है कि पिछले सात महीने में कश्मीर में 107 आतंकियों को भारतीय सेना ने मार गिराया है। ये रिपोर्ट गृह मंत्रालय द्वारा दी गई थी। इस बीच पुलवामा में हुई आतंकी वारदात गृह मंत्रालय की रिपोर्ट पर सवाल खड़े कर रही है। भारतीय जवान मुस्तैदी से आतंकियों का सामना करने में जुटे हैं।



  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home