उत्तराखंड की बेटियों-विधवाओं के लिए राम रहीम ने कही थी ऐसी बात, मचा था बवाल !
Aug 26 2017 8:11PM, Writer:रोहित
बाबा राम रहीम ने को लेकर आज देशभर में बवाल मचा है। ये वो ही बाबा है जिसने उत्तराखंड आपदा के दौरान एक ऐसा बयान दिया था कि बवाल शुरू हो गया था। साल 2013 में केदारनाथ आपदा से सब कुछ तबाह हो गया था। इस आपदा में सैकड़ों मांग सूनी हो गई थी। सैकड़ों बच्चियां अनाथ हो गई थी। ये वो पल था, जब उत्तराखंड समेत पूरी दुनिया में हाहाकार मच गया था। इस दौरान गुरमीत राम रहीम ने एक बयान दिया था, जिसकी टीस अब तक उत्तराखंड को थी। उस दौरान राम रहीम ने कहा था कि 'उत्तराखंड में आपदा भले ही एक बार आई है, लेकिन जिस औरत ने आपदा में अपने पति को खो दिया हो उसके लिए ये जिंदगी भर का दर्द है।' इसके साथ ही राम रहीम ने कहा था कि 'केदारनाथ आपदा में विधवा औरतों को सहारा देने के लिए डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी उनसे विवाह के लिए तैयार हैं।' राम रहीम की बदजुबानी सिर्फ यहीं तक नहीं खत्म हुई।
इसके बाद भी उसने कहा था कि डेरा सच्चा सौदा के 1500 अनुयायी उत्तराखंड आपदा में विधवा हुई महिलाओं से विवाह करने के लिए तैयार हैं। इसके बाद उत्तराखंड में राम रहीम का काफी विरोध हुआ था। राम रहीम किस दर्जे का बाबा था, ये तो उस दौरान ही साफ हो गया था। आखिरकार बुरे का अंत भी बुरा ही होता है। आज राम रहीम अपनी आलीशान जिंदगी से निकलकर जेल की हवा खा रहा है। 25 अगस्त का दिन दोपहर 2.30 बजे, जैसे ही कोर्ट ने बाबा राम रहीम को दोषी करार दिया, तबसे देश के कई राज्यों में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। बाबा के समर्थकों पर जैसे खून सवार हो रहा है। हर तरफ आगजनी, पुलिस और मीडिया पर पथराव हो रहा है। सेना की कई टीमों को इन राज्यों में तैनात कर दिया गया है। आखिर ऐसे हालात पनपने का जिम्मेदार कौन है ? अब आपको एक और बात जानकर हैरानी होगी।
बाबा के आश्रम में पुलिस और सेना की टीमों ने छानबीन की तो बड़ी हैरानी हुई। आश्रम से एके-47 जैसा खतरनाक हथियार मिला है। प्रशासनिक कारवाईयों में डेरा समर्थकों के पास से बड़ी संख्या में हथियार होने का मामला सामने आ रहा है। बाबा के आश्रम में हो रही इन गतिविधियों के बारे में सेना ने आज से सात साल पहले ही आगाह कर दिया था। एके 47 जैसा खतरनाक हथियार सिविलियन को रखने की इजाजत हर हाल में नहीं है। इसके अलावा हरियाणा के डीजीपी का कहना है कि बाबा के समर्थकों के पास जानलेवा हथियार बरामद हुए हैं। एके 47 के अलावा पेट्रोल बम और कारतूस भी इन हथियारों की लिस्ट में शामिल हैं। भारतीय सेना ने साल 2000 में ही एक एडवाजरी जारी की थी। एडवायजरी में कहा गया था कि डेरा में हथियारों की ट्रेनिंग दी जाती है। जहां लोग सद्भावना का ज्ञान लेने जाते थे, जहां लोग ‘इंसा’ बनने जाते थे, वहां घातक हथियार मिलना क्या साबित करता है ?