image: Special work for manglesh ghildiyal and ajay kothiyal

उत्तराखंड के दो सपूतों पर पीएम मोदी का भरोसा, बड़ा काम करेंगे पहाड़ के दो ‘नायक’ !

Aug 27 2017 11:44AM, Writer:कपिल

उत्तराखंड के ये दो सपूत अब केवल राज्य में नहीं बल्कि देश के सत्ताधीशों के भी प्रिय बनते जा रहे हैं। ये पहाड़ियों का ही दम है कि सरकार को इनपर पूरा भरोसा हो रहा है। जी हां हम बात कर रहे हैं रुद्रप्रयाग जिले के डीएम मंगलेश घिल्डियाल और एनआईएम के प्रिंसिपल कर्नल अजय कोठियाल की। ये वो दो चेहरे हैं, जिन्हें पीएम मोदी द्वारा केदारनाथ की सूरत संवारने की जिम्मेदारी दी गई है। आप इस बात से ही अंदाजा लगा सकते हैं कि पीएम मोदी ने इन दो कंधों पर अपने मिशन 2019 का सबसे बड़ा जिम्मा सौंपा है। दरअसल सूत्रों का कहना है कि बीते 11 अगस्त को दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह के घर पर एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, एनआईएम के प्राचार्य कर्नल अजय कोठियाल और रुद्रप्रयाग के डीएम मंगेश घिल्डियाल मौजूद थे।

इस बैठक में खास तौर पर केदारनाथ पुनर्निर्माण पर चर्चा की गई। खास बात ये है कि पहाड़ के दो बड़े चेहरे इस मीटिंग में शामिल थे। आज देश जानता है कि मंगलेश और कर्नल अजय कोठियाल किस ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। केदारनाथ में सारे काम पूरे करवाने की जिम्मेदारी कर्नल अजय कोठियाल को सौंपी गई है तो प्रशासनिक जिम्मेदारी मंगलेश घिल्डियाल के कंधों पर है। ऐसे में केंद्र सरकार का इन दोनों ही पहाड़ी सपूतों पर भरोसा बढ़ता जा रहा है। ये दोनों ही अपने अपने क्षेत्रों के माहिर खिलाड़ी माने जाते हैं। केदारनाथ में आई आपदा के बाद जब हर किसी ने यहां से हाथ वापस खींच लिए थे, तो कर्नल अजय कोठियाल ने ही यहां नया जीवन दिया था। कर्नल अब ब्रिगेडियर पद पर प्रमोशन ना लेकर समाजसेवा के कामों में ही जुट रहे हैं।

इसके अलावा मंगलेश घिल्डियाल एक ऐसे अधिकारी हैं, जो देश के सबसे ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ ऑफिसर्स में से एक कहे जाते हैं। इस बार भी कहा जा रहा है कि इन दोनों को जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे पूरी कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाया जाएगा। अब तस्वीर बदल रही है और कुछ उम्मीद की किरण इस ओर आती हुई नजर आ रही। मंगलेश ने सामाजिक परिवेश में फैली अराजकता, सरकारी कार्यों की सटीक समीक्षा, सरकारी कार्य प्रणाली का सुधारीकरण , शिक्षा व्यवस्था में उचित व्यवस्था और सुधारीकरण जैसे कामों में अपना तन मन धन सब कुछ लगा दिया।उधर कर्नल अजय कोठियाल आर्मी के ऐसे ऑफिसर हैं जो कीर्ति चक्र,शौर्य चक्र, विशिष्ट सेवा मेडल जैसे बड़े सम्मानों से सम्मानित हो चुके हैं। अब एक बार फिर से इन दो कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home