केदारनाथ को बॉलीवुड का प्रणाम, शूटिंग के लिए रुद्रप्रयाग पहुंचे सुशांत सिंह राजपूत !
Aug 28 2017 9:47AM, Writer:प्रगति
बाबा केदारनाथ की महिमा यूं तो अपरंपार है। हर कोई जानता है कि केदार की धरती पर ऐसे ऐसे चमत्कार हैं, जिनके बारे में जिनता भी लिखा जाए, वो कम है। बॉलीवड भी .ये बात अच्छी तरह से जानता है। इस वजह से अब कई बॉलीवुड डायरेक्टर्स का फोकस बाबा केदार की तरफ है। अब बाबा केदार को लेकर एक और बड़ी फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान हैं। सुशांत सिंह राजपूत इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक से काफी फेमस हो चुके हैं। इस बार वो इस फिल्म में क्या रोल करने जा रहे हैं , फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन इतना जरूर है कि वो फिल्म की शूटिंग के लिए रुद्रप्रयाग पहुंच चके हैं। फिल्म के एक्टर्स और एक्ट्रेस सोनप्रयाग पहंचे और वहां उन्होंने खूब चहलकदमी की।
इसके अलावा यूनिट के लोगों के साथ फिल्म के कलाकारों ने त्रियुगीनारायण मंदिर और गांव समेत और भी इलाकों का दौरा किया। ये सभी सदस्य रविवार की शाम को करीब 4 बजे सीतापुर पहंचे थए। इसके बाद इन सभी ने चाय नाश्ता किया और इसके बाद सभी लोग त्रियुगीनारायण मंदिर पहुंचे। गांव पहुंचकर मंदिर के दर्शन करने के बाद फिल्म टीम ने पूरे क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान सुशांत और सारा अली खान ने गांव के रास्तों को देखा, वहां घूमे और काफी खुश दिखे। सुशांत का कहना है कि उत्तराखंड की धरती पर उन्हें अद्भुत आनंद मिलता है। उन्होंने कहा कि वो यहां सिर्फ घूमना चाहते हैं और देवों की इस भूमि के कण कण को समझना चाहते हैं। आपको बता दें कि सुशांत काफी धार्मिक प्रवृत्ति वाले कलाकार भी माने जाते हैं।
इस फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर अमित मेहता का कहना है कि मुख्य कलाकारों के साथ फिल्म का टेक्निकल स्टाफ पहुंच गया है। बाकी लोग इस हफ्ते के आखिर तक पहुंच जाएंगे। इसके साथ ही प्रशासन द्वारा भी फिल्म यूनिट के लोगों की सुरक्षा के लिए होटल में सभी इंतजाम किए गए हैं। होटल में पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। रविवार को तहसील प्रशासन की टीम ने भी सुरक्षा का जायजा लिया। खबर है कि फिल्म की यूनिट अगले दो-तीन दिन शूटिंग वाली जगहं का निरीक्षण करेगी। इस दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। कुल मिलाकर कहें तो देवभूमि पर जल्द ही एक और फिल्म तैयार हो रही है। इस फिल्म में बाबा केदारनाथ की कहानी होगी। देखना होगा कि क्या इस बार भी सुशांत सिंह राजपूत इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर खिताब जीतेंगे।