image: India-china agree to take back forces from doklam

हिंदुस्तान ने जीता डोकलाम, भारतीय सेना की ताकत देख बौखलाया चीन

Aug 28 2017 1:54PM, Writer:मीत

चीन और भारत की सेनाएं पिछले तीन महीने से एक दूसरे के आर पार खड़ी हैं। देखा जा रहा था कि दोनों ही सेनाएं इस ट्राइजंक्शन को लेकर एक दूसरे से सामने खड़ी थी। एक तरफ चीन से लगातार धमकियां आ रही थी तो दूसरी तरफ भारतीय सेना भी चीन की हर एक धमकी का मुंह तोड़ जवाब देने के लिए तैयार बैठी थी। लेकिन अब ये गतिरोध खत्म हो गया है। चीन जैसे ताकतवर मुल्क को अपनी सेना पीछे हटानी पड़ी है। आपको याद होगा कि इससे पहले चीन की तरफ से हिंदुस्तान को लगातार धमकियां मिल रही थी कि 1962 की जंग जैसा हाल होगा। लेकिन भारत ने भी साफ कर दिया था कि ये 1962 नहीं बल्कि 2017 है और हालात अब काफी बदल चुकेे हैं। लगातार धमकी देने वाले चीन को आखिरकार अपने कदम पीछे खींचने पड़े हैं। चीन के साथ साथ भारत भी अब इस इलाके से अपनी सेना हटाएगा।

इससे पहले एक्सपर्ट्स का कहना था कि डोकलाम में भारतीय सेना चीन से बेहतर पोजीशन में है। भारत के लिए ये जीत इसलिए भी अहम है, क्योंकि अगले महीने भारत के पीएम मोदी ब्रिक्स समिट के लिए चीन जा रहे हैं। चीन के श्यामन में ये समिट होनी है। इस बीच भारत के विदेश मंत्रालय की तरफ से जानकारी दे दी गई है कि दोनों ही देश अपनी अपनी सेनाएं हटा रहे हैं। सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स का कहना है कि चीन खुद को ग्लोबल पावर बनाने की इच्छा रखता है। ऐसे में वो नहीं चाहेगा कि ब्रिक्स समिट में उसकी मेजबानी में डोकलाम विवाद की छाया पड़े। अगर ब्रिक्स समिट में डोकलाम का मुद्दजा छाया रहता तो चीन की छवि पर बेहद ही बुरा असर पड़ता। उधर भारत को जापान और अमेरिका जैसे मुल्कों का साथ मिला था। ऐसे में चीन के लिए डोकलाम से पीछे हटना काफी जरूरी हो गया था।

चीन की सेना और चीन की सरकारी मीडिया की तरफ से भारत को लगातार धमकियां दी जा रही थी। अब वो ही सरकारी मीडिया भी कह रही है कि चीन डोकलाम से अपनी सेना को वापस खींचेगा। ये पूरा विवाद जून के महीने में शुरू हुआ था। उस वक्त चीन की सेना ने भूटान के इलाके डोकलाम में घुसकर सड़क निर्माण का काम शुरू किया था। भूटान ने इसका विरोध किया था और भूटान के साथ भारत भी खड़ा हो गया था। भारतीय सेना ने इस पर आपत्ति जताते हुए सड़क निर्माण के काम को बंद करवा दिया था। इस विवाद के बाद से भारत और चीन के बीच डोकलाम में लगातार तनाव बढ़ता जा रहा था। आखिरकार डोकलाम में हिंदुस्तान की एक बड़ी कूटनीतिक जीत हुई है। इस बीच चीन की मीडिया ने भी साफ कर दिया है कि चीनी सेना डोकलाम से वापस आ रही है। पीएम मोदी के चीन दौरे से पहले ही भारत को एक अच्छी खबर मिली है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home