बदरीनाथ में भयंकर भूस्खलन से तबाही, 600 यात्रियों की जान खतरे में !
Aug 29 2017 10:21AM, Writer:कपिल
उत्तराखंड में बारिश की वजह से जीना दूभर हुआ है। हर तरफ भूस्खलन से आने जाने के रास्ते बंद हो गए हैं। मश्किलें लगातार पहाड़ पर बरसती जा रही हैं। इस बीच हम आपको बदरीनाथ मार्गे के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां बारिश की वजह से भारी तबाही मची है। बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ में पहाड़ टूट गया है। इस वजह से इतना भयंकर मलबा सड़क को तोड़ते हुए आगे निकल गया। आलम ये है कि किसी की भी इस रास्ते पर जाने की हिम्मत नहीं हो रही है। ऐसे में लगता ये ही है कि अभी इसे ठीक होने में काफी वक्त लग सकता है । इस बीच खबर है कि भूस्खलन की वजह से करीब 600 यात्री यहां फंस गए हैं। 600 सौ यात्री अलग अलग पड़ावों पर फंसे हैं। इसके साथ ही खबर है कि बदरीनाथ धाम के आसपास की पहाडिय़ों पर इस बार का सीजन की पहली बर्फबारी हुई है।
यानी अब मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बदरीनाथ मार्ग पर आए दिन भूस्खलन होता है और इसकी वजह से हर बार यहां यात्रीं फंस जाते हैं। पहले बारिश और उसक बाद निकलने वाली धूप पहाड़ों को कमजोर कर देती है। इस वजह से काफी जगह भूस्खलन आ जाता है। पहाड़ों में इस वजह से लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। ये ही वजह है कि ऑल वेदर रोड की मांग बढ़ती जा रही है। खैर बदरीनाथ में इस वक्त हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। इस बीच प्रशासन का कहना है कि घबराने की कोई भी बात नहीं है और जल्द ही सब कुछ ठीक कर दिया जाएगा। माना जा रहा है कि जल्द ही सड़क को फिर से दुरस्त कर दिया जाएगा। उधर पौड़ी में एक मकान के भूस्खलन की चपेट में आने की आशंका थी, इस वजह से इस घर के लगों को दूसरे घर में शिफ्ट कर दिया गया है।
उधर मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान बारिश की संभावना जताई है। अभी कुछ दिन पहले ही बदरीनाथ मार्ग को ठीक कर दिया गया था। लेकिन रात हई बारिश की वजह से एक बार फिर से यहां भूस्खलन आ गया। लामबगड़ में फिर पर काफी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया। पूरे दिन वाहनों की आवाजाही ठप रही। बताया जा रहा है कि करीब 500 यात्री पैदल ही बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुए। इसके अलावा जोशीमठ में रुके 600 यात्री पूरे दिन हाईवे खुलने का इंतजार करते रहे। बारिश रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते देर शाम तक बंद हाईवे खोलने का काम शुरू नहीं हो पाया। दरअसल आजकल बदरीनाथ धाम में आजकल कई जगह भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। इस वजह से लोगोंकी आवाजाही आजकल बढ़ गई है। लेकिन इस बीच बारिश और भूस्खलन से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। ऐसे में देखना होगा कि कब इन हालातों से छुटकारा मिलता है।