उत्तराखंड: सरकार में बड़े प्रशासनिक बदलाव, 25 IAS और 12 PCS अधिकारियों के कार्यभार में परिवर्तन
उत्तराखंड सरकार ने बीते शनिवार को देर राज्य के कई बड़े अधिकारियों के कार्यभार में परिवर्तन किया है।
May 11 2025 10:06AM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क
उत्तराखंड सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 25, प्रांतीय सेवा के 12 और सचिवालय सेवा के एक अधिकारी के कार्यभार में परिवर्तन किया है।
Change in workload of 38 officers in Uttarakhand
बीते शनिवार को देर रात उत्तराखंड सरकार ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव किए हैं। सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 25, प्रांतीय सेवा के 12 और सचिवालय सेवा के एक अधिकारी के कार्यभार में परिवर्तन किया है। कुछ अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है। जिनमें मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन और शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इन अधिकारियों के कार्यभार में हुआ बदलाव
- मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को वित्त, कार्मिक एवं सतर्कता, कृषि उत्पादन आयुक्त के पद से मुक्त कर मुख्य स्थानिक आयुक्त, मुख्य निवेश आयुक्त दिल्ली और तीनों ऊर्जा निगमों के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
- प्रमुख सचिव आरके सुधांशु को वर्तमान विभागों के साथ वित्त, कृषि उत्पादन आयुक्त, निदेशक एवं अध्यक्ष उत्तराखंड बीज एवं तराई विकास निगम की जिम्मेदारी दी गई।
- प्रमुख सचिव एल फैनई को उनके वर्तमान दायित्व के साथ अवस्थापना विकास आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई।
- झरना कमठान को शिक्षा महानिदेशक के दायित्व से मुक्त कर अपर सचिव वित्त की जिम्मेदारी मिली।
- अपर सचिव अभिषेक रूहेला को शिक्षा महानिदेशक की जिम्मेदारी दी गई।
- सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगौली अब कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की जिम्मेदारी भी देखेंगे।
- सचिव विद्यालय शिक्षा रविनाथ रमन से आयुष व आयुष शिक्षा का दायित्व लेकर सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी को दिया गया है।
- सचिव पंचायती राज चंद्रेश कुमार से सचिव राजस्व परिषद एवं आयुक्त का प्रभार वापस ले लिया गया है।
- सचिव वित्त डॉ। वी। षणमुगम को निदेशक ऑडिट की जिम्मेदारी दी गई है।
- सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन को राज्य संपत्ति और निदेशक ऑडिट की जिम्मेदारी दी गई।
- सचिव रणवीर सिंह चौहान को राज्य संपत्ति की जिम्मेदारी दी गई।
- सचिव श्रीधर बाबू अद्दांकी को नियोजन का प्रभार दिया गया।
- सचिव कौशल विकास सी. रविशंकर को वन की जिम्मेदारी दी गई।
- डॉ. आरएस टोलिया को उत्तराखंड प्रशासन अकादमी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- अपर सचिव ऊर्जा रंजना राजगुरू को आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद व संचालक चकबंदी की भी जिम्मेदारी दी गई।
- अपर सचिव डॉ.अहमद इकबाल को महानिदेशक निबंधन आयुक्त कर की जिम्मेदारी से मुक्त किया गया है।
- अपर सचिव देव कृष्ण तिवारी अब मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तराखंड खादी ग्रामोद्योग बोर्ड भी होंगे।
- अपर सचिव सहकारिता सोनिका आयुक्त कर, महानिरीक्षक निबंधक व मेलाधिकारी कुंभ का दायित्व देखेंगी।
- हरिद्वार के डीएम कर्मेंद्र सिंह को मेलाधिकारी कुंभ की जिम्मेदारी से मुक्त किया गया।
- टिहरी के डीएम मयूर दीक्षित को उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी दी गई है।
- अपर सचिव शहरी विकास गौरव कुमार को समाज कल्याण एवं आयुक्त दिव्यांग जन के पद से हटा दिया गया है।
- अपर सचिव रवनीत चीमा को समाज कल्याण एवं आयुक्त दिव्यांग जन का पद भार सौंपा गया है।
- पशुपालन व मत्स्य से मुक्त हो गई हैं। अपर सचिव प्रकाश चंद निदेशक समाज कल्याण के पद से मुक्त हो गए हैं।
- संयुक्त मजिस्ट्रेट नैनीताल वरुणा अग्रवाल को मुख्य विकास अधिकारी टिहरी बनाया गया है।
- संयुक्त मजिस्ट्रेट मसूरी अनामिका को मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल की जिम्मेदारी दी गई है।
- PCS अफसर बंशीलाल राणा को संभागीय खाद्य नियंत्रक गढ़वाल के प्रभार से मुक्त कर अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन की जिम्मेदारी सौंपी।
- PCS राम दत्त पालीवाल को निदेशक मंडी की जिम्मेदारी से मुक्त किया गया है।
- PCSचंद्रसिंह धर्मशक्तू बाध्य प्रतीक्षा समाप्त करते हुए निदेशक समाज कल्याण बनाया गया है।
- PCS अशोक कुमार पांडेय को सीडीओ नैनीताल से मुक्त कर UKPSC के परीक्षा नियंत्रक की जिम्मेदारी दी गई।
- PCS विप्रा त्रिवेदी बनी UKSSSC की नई सचिव।
- UKPSC के परीक्षा नियंत्रक अवधेश कुमार सिंह बने टिहरी के एडीएम।
- सचिवालय सेवा के सुरेंद्र सिंह रावत को UKSSSC के सचिव पद से मुक्त किया गया।
- अधिशासी निदेशक चीनी मिल डोईवाला को संयुक्त मुख्य प्रशासक उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी मिली।
- सिटी मजिस्ट्रेट देहरादून प्रत्यूष सिंह को दी गई सामान्य प्रबंधक जीएमवीएन की जिम्मेदारी।
- टिहरी के सीडीओ अभिषेक त्रिपाठी का तबादला सीडीओ चमोली के पद पर किया गया है।
- एसीईओ स्मार्ट सिटी तीर्थपाल सिंह से संयुक्त मुख्य प्रशासक, उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण हटा दिया गया है।
- प्रकाश चंद दुम्का को उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण टिहरी से मुक्त कर आयुक्त गन्ना चीनी काशीपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई।
- एडीएम टिहरी अरविंद कुमार पांडेय को संभागीय खाद्य नियंत्रक गढ़वाल के पद पर ट्रांसफर किया गया।