image: mansi joshi want a house in uttarakhand

उत्तराखंड की इंटरनेशन महिला क्रिकेटर, नौकरी ठुकराई, बोली ‘घर दीजिए सरकार’ !

Aug 29 2017 2:07PM, Writer:प्रगति

कहते हैं इंसान की जिंदगी की सबसे बड़ी जरूरत होती है रोटी, कपड़ा और मकान। हर किसी की जिंदगी में इन तीनों चीजों की जगह अहम है। आज हम आपको एक महिला क्रिकेटर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने हाल ही में देश के लिए वर्ल्ड कप खेला और हिंदुस्तान का मान बढ़ाया। इसके बाद भी आज ये लड़की घर के लिए तरस रही है। अगर इसकी जगह कोई पुरुष क्रिकेटर होता तो बड़ी खबर बन चुकी होती। लेकिन यहां किसी का ध्यान नहीं गया। जी हां हम बात कर रहे हैं मानसी जोशी की। मानसी जोशी उत्तराखंड की रहने वाली हैं। हैरानी की बात ये है कि मानसी अभी भी किराए के मकान पर रह रही हैं। हाल ही में मानसी ने उत्तराखंड के साथ साथ देश का मान बढ़ाया। वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 2 विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका अदा करने वाली इस बेटी को शायद हर कोई भूल गया।

आपको याद होगा कि उत्तराखंड सरकार ने इस बेटी के लिए सरकारी नौकरी का प्रस्ताव दिया था। लेकिन कहा जा रहा है कि मानसी ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। मानसी को पहले एक घर चाहिए। मानसी देहरादून के चंदरनगर में किराए के घर पर रहती हैं। इसके साथ ही मानसी ने नौकरी के प्रस्ताव को ठुकराकर कहा है कि उन्हें पहले एक घर चाहिए, जिससे उन्हें किराए के मकान से मुक्ति मिल सके। उन्होंने कहा कि वो नौकरी इसलिए नहीं करेंगी क्योंकि उनका खेल का करियर अभी शुरू ही हुआ है। वो इसे और ज्यादा निखारना चाहती हैं। आपको बता दें कि उत्तराखंड सरकार द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया है। मानसी का कहना है कि उन्हें नौकरी नहीं घर चाहिए। मानसी वैसे टिहरी जिले की रहने वाली हैं। मानसी का कहना है कि उन्हें उत्तराखंड की स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री से पत्र मिला है। इस पत्र में नौकरी ज्वॉइन करने की बात कही गई है।

उनका कहना है कि राज्य में अभी तक क्रिकेट बोर्ड को मान्यता नहीं मिली है। इस वजह से उन्हें यहां से आगे खेलने के मौके नहीं मिल सकेंगे। उनका कहना है कि अगर भविष्य में उन्हें रेवले ज्वॉइन करने का मौका मिला तो करेंगे लेकिन सबसे पहले उन्हें घर की दरकार है। उन्होंने कहा कि अगर वो उत्तराखंड में कोई नौकरी ज्वॉइन करती हैं तो उनके खेल पर इसका असर पड़ेगा। इस वजह से उन्होंने खेल विभाग को लिखित में जवाब दिया है और नौकरी के एवज में देहरादून में घर मांगा है। अब देखना है कि क्या सरकार अब हिंदुस्तान का मान बढ़ाने वाली मानसी जोशी की इस मांग को पूरा कर सकेगी ? मानसी जोशी अब तक 7 वनडे इंटरनेशनल खेल चुकी हैं, जिनमें उन्होंने 5 विकेट लिए हैं। इसके अलावा उन्होंने एक टी-20 इंटरनेशनल खेला है, जिसमें उन्होंने एक विकेट लिया। करियर के लिहाज से देखा जाए तो मानसी की बात में दम भी नजर आता है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home