image: Charu semwal awesome pahadi song

Video: देवभूमि की बेटी का यू-ट्यूब पर धमाल, करोड़ों लोगों को बनाया ‘जबरा’ फैन !

Aug 29 2017 7:19PM, Writer:प्रगति

आज उत्तराखंड की प्रतिभाएं बड़े लेवल पर जाकर अपनी आवाज का जलवा दिखा रही हैं। इन्हीं प्रतिभाओं में एक प्रतिभा हैं चारू सेमवाल। आवाज में शहद सी मिठास लेकर ये लड़की दुनिया जीतने चली है। आपको खास बात ये भी बता दें कि चारू ने इंडियन आइडल 5 में उत्तराखंड का नाम रोशन किया था। आज चारू देश-विदेशों के दौरे करती हैं। इसके बाद भी वो उत्तराखंड को अपने दिल में बसाए हुए हैं। देशभर के कई फिल्मस्टार्स और डायरेक्टर्स चारू की आवाज को बेहतरीन बताते हैं। ऐसे में लग रहा है कि जल्द ही चारू बॉलीवुड के लिए गाना गाती दिखेंगे। अगर आपके मन में कुछ कर गुजरने की चाहत हो, तो आप असंभव को भी संभव बना सकते हैं। ऐसा ही कुछ चारू सेमवाल ने भी अपनी जिंदगी में किया है। चारू आज बेहतरीन सिंगर बन चुकी हैं। जहां जाती हैं वहां उनके चर्चे होते हैं। देहरादून की रहने वाली चारू ने अपनी आवाज से करोड़ों लोगों को अपना फैन बनाया है।

लोगों तक अपनी आवाज का जादू पहुंचाने के लिए चारू ने यू-टूयूब और फेसबुक पर अपने पेज बनाए हैं। हर बार वो अपने गानों में कुछ नयापन लाती हैं। चारू ने जो गीत गाए हैं उनमें से ज्यादातर गीत देवभूमि को समर्पित हैं। ये गीत भी चारू ने बेहतरीन आवाज में गाया है। नरेंद्र सिंह नेगी द्वारा गाया गया ‘धरती हमरा गढ़वाल की’ गीत गाकर चारू ने एक बार फिर से अपनी आवाजा का लोहा दुनिया में मनवाया है। दरअसल आज के दौर में ऐसे ही सिंगर्स को बड़ा मंच मिलने का इंतजार रहता है। आज आप देख सकते हैं कि उत्तराखंड के कई सितारे बॉलीवुड में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। चाहे बात आप जुबिन नौटियाल की करें, या फिर दीपक खंखरियाल की करें या फिर अनुष्का शर्मा ही क्यों ना हों। हर किसी ने बड़े मंच पर जाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। आज देशभर में पहाड़ी सिंगर्स का डंका बज रहा है।

पहाड़ी सिगर्स ने उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपनी आवाज का लोहा मनवाया है। इस वीडियो से पता चलता है कि आगे चलकर उत्तराखंड के युवा किस लेवल पर जाने वाले हैं। चारू ने जिस खूबसूरती से इस गाने को गाया है, वो कमाल है। इतना जरूर है कि यू-ट्यूब पर चारू का ये गाना काफी पॉपुलर हो गया है। इस गीत की दीवानगी का आलम ये है कि ये सभी के द्वारा पसंद किया जा रहा है। उम्मीद है कि यू-ट्यूब पर ये वीडियो अपनी अलग ही छाप छोड़ेगा। इस गीत से पता चलता है कि आगे चलकर उत्तराखंड के युवा किस लेवल पर जाने वाले हैं।इसके अलावा भी चारू के कई गाने उनके यू-ट्यूब चैनल पर हैं। राज्य समीक्षा का उद्देश्य है कि ऐसे पहाड़ी सिंगर्स को जल्द से जल्द बड़ा मंच मिले, जिससे वो अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकें। फिलहाल चारू को राज्य समीक्षा की टीम की तरफ से हार्दिक बधाई।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home