Video: उत्तराखंड की बेटी ने वो कर दिखाया, जो अब तक असंभव था, छोरी धाकड़ है !
Aug 30 2017 2:52PM, Writer:कपिल
वो लगातार काम कर रही है, उत्तराखंड के लिए उसने अपना सब कुछ झोंक दिया है। आज जमाना आगे बढ़ रहा है, और इस जमाने के साथ हर किसी को कदम से कदम मिलाकर चलना होता है। इन कदमों को पहाड़ी लड़की त्विशा भट्ट संजीदगी से चल रही है। कमाल की बात ये है कि उसे लगातार लोगों का प्यार और साथ मिल रहा है। मुंबई में रहने वाली एक लड़की को आखिर ऐसी क्या पड़ी थी कि उत्तराखंड के लिए इस तरह का काम करे। उसके पास वो सब कुछ है कि पहाड़ से ध्यान हटाकर बॉलीवुड के लिए काम करे। लेकिन नहीं, उसने उत्तराखंड को इसलिए चुना क्योंकि वो उसकी मातृभूमि है और मातृभूमि का कर्ज तो चुकाना ही है। इसलिए एक बार फिर से आपके सामने पेश है पहाड़ी कॉमेडी से भरपूर एक वेब सीरीज। इस वेब सीरीज का चौथा पार्ट आ गया है। उत्तराखंड में ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी ने वेब सीरीज की शुरुआत की हो।
जी हां हम बात कर रहे हैं अनमोल प्रोडक्शन और त्विशा भट्ट की। इस लड़की ने एक अनोखा काम किया है। उत्तराखंड में पहली बार कोई वेब सीरीज शुरू हुई है और इसका श्रेय इस लड़की को ही जाता है। त्विशा इस वेब सीरीज की एक्टर और डायरेक्टर हैं। इसके साथ ही इसमें मंगल दा, करण लोहानी, तवीश पंत, रोहित जोशी, श्वेता लोहानी जैसे लोगों ने जबरदस्त काम किया है। हर किसी की एक्टिंग दमदार है। हालांकि उत्तराखंड के लिए आप इसे एक नए प्रयोग के तौर पर भी देख सकते हैं। पहाड़ की हंसी छुड़ा देने वाली कुछ घटनाएं, जो आपको भी याद होंगी, इन सब बातों से भरपूर है ये वीडियो। इससे पहले इस सीरीज के तीन वीडियो लॉन्च हो चुके हैं, जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया है। अब इसी सीरीज का चौथा वीडियो भी सामने आ गया है। कुछ ही वक्त में इस वीडियो को भी अच्छे खासे हिट्स मिल चुके हैं।
ये साबित करता है कि ये सीरीज लोगों को काफी पसंद आ रही है। समाज, रिश्तों, परिवार और पहाड़ की बातों का ताना बाना इस तरह से बुना गया है कि एक बेहतरीन चीज निकलकर सामने आई है। दरअसल कलाकार की कला ही ये होती है कि आपरकी जिंदगी के कुछ अनछुए पहुलओं को आपके सामने उसी अंदाज में लेकर आए। ये कोशिश त्विशा ने बेहतरीन तरीके से की है। अनमोल प्रोडक्शन की ये सीरीज धीरे धीरे ही सही लेकिन लोगों को बेहद पसंद आ रही है। इतना जान लीजिए कि आप अगर एक बार इसे देखेंगे तो देखते ही रहेंगे। अब सवाल ये है कि आगे क्या होगा ? आगे उत्तराखंड को इस लड़की का साथ देना चाहिए। अगर कोई उत्तराखंड के लिए कुछ काम कर रहा है तो उसकी सराहना होनी चाहिए। इसी तरह से तो हमारे उत्तराखंड की बेटियां दुनिया में अपना नाम रोशन करेंगी। तो उम्मीद है कि पहाड़ी घचेक का पार्ट -4 आपको बेहद पसंद आएगा। त्विशा भट्ट और अनमोल प्रोडक्शन की टीम को बहुत बहुत शुभकामनाएं।