image: Vacancy in patanjali

देवभूमि के लिए रोजगार का तोहफा लाए बाबा रामदेव, 10वीं पास के लिए भी आलीशान जॉब !

Aug 30 2017 4:22PM, Writer:कपिल

उत्तराखंड के बेरोजगारों के लिए बाबा रामदेव एक बार फिर से बड़ा तोहफा लेकर आए हैं। आपको याद होगा कि इससे पहले योगगुरू ने ऐलान किया था कि नौकरी ढूंढ रहे लोगों के लिए वो एक तोहफा लेकर आएंगे। इस बीच सोशल मीडिया पर एक मैसेज लगातार वायरल हो रहा है। इसत मैसेज में लिखा गया है कि पतंजलि में फ्रेशर्स के लिए भर्तियां निकली हैं। 10 पास लोग भी इस नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि ये सीधी भर्ती हैं। इसमें करीब 13 हजार भर्तियां होनी हैं। करियर अपडेट नाम की वेबसाइट में इसके लिए बकायदा अप्लाई करने के बारे में बताया गया है। बताया गया है कि ये सारी भर्तियां पतंजलि के लिए होंगी। आप इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आपको www.patanjaliayurved.org वेबसाइट पर अप्लाई करने के लिए जाना होगा। यहां आपको तमाम रिक्वॉयरमेंट्स के बारे में बताया जाएगा।

जब आप इस वेबसाइट पर जाएंगे तो यहां पतंजलि रिक्रूटमेंट्स का एक लिंक आपको दिखेगा। इस पर आपको क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको यहां अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे। इसके बाद आपको इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा और इंटरव्यू के बाद ही आपको नौकरी मिलेगी। बताया जा रहा है कि इस नौकरी के लिए दसवीं पास भी अप्लाई कर सकता है। बेरोजगारों के लिए इससे बड़ा तोहफा क्या हो सकता है। इससे पहले हमने आपको बताया था कि स्वामी रामदेव ने अब 40,000 करोड़ रुपये के प्राइवेट सिक्योरिटी मार्केट में कदम रखा है। उन्होंने हरिद्वार में पराक्रम सुरक्षा प्राइवेट लिमिटेड नाम से अपनी प्राइवेट सिक्योरिटी फर्म लॉन्च की थी। इस फर्म में आर्मी और पुलिस के रिटायर्ड कर्मियों को बतौर ट्रेनर रखा गया है। स्वामी रामदेव ने इस बारे में बयान भी जारी किया था।

इसमें उनका कहना था कि कंपनी का लक्ष्य युवाओं में देशभक्ति की भावना को बढ़ाना है। इसके साथ ही ट्रेनिंग लेने वाले युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के मुताबिक माहौल तैयार करना है। स्वामी रामदेव ने 'पराक्रम सुरक्षा, आपकी रक्षा' नारे के साथ ही इस कंपनी का उद्घाटन किया था। माना जा रहा है कि इसके जरिए रोजगार के कई मौके भी युवाओं को मिलेंगे। स्वामी रामदेव का कहना है कि 'पतंजलि ने लोगों को योग, आयुर्वेद और स्वदेशी के प्रति लगातार प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य लोगों में सुरक्षा की भावना कोे भरना है। इसके साथ ही भारत देश की रक्षा के लिए काम करना है। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि इस साल के आखिर तक इस कंपनी की देशभर में कई ब्रांच खुलेंगी। खैर एक बार फिर से बाबा रामदेव बेरोजगारों के लिए एक बड़ा तोहफा लेकर आए हैं। माना जा रहा है कि आगे भी पतंजलि की तरफ से ऐसी भर्तियां जारी रहेंगी।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home