image: Sara ali khan and sushant singh rajpoot in kedarnath

Video: देवभूमि की संस्कृति पर फिदा बॉलीवुड, केदारनाथ में सुशांत बोले खास बात !

Aug 31 2017 9:02AM, Writer:प्रगति

‘केदारनाथ धाम उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरी दनिया के लिए आस्था का केंद्र है। यहां जो भी मुराद मन से मांगिए, बाबा केदार आपकी हर मुराद पूरी करेंगे। आज भारत की फिल्म इंडस्ट्री केदारनाथ के कदमों में अपना सर झुका रही है।’ ये बातें कहकर सशांत सिंह राजपूत ने लोगों का दिल जीत लिया। जी हां बॉलीवुड एक्टर सुशांत राजपूत और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान केदारनाथ दर्शन के लिए पहुंचे। बाबा केदार के दर पर दोनों ने फिल्म की सफलता की कामना की। दरअसल आजकल एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान केदारनाथ के आस पास के इलाकों में हैं। फिल्म में उत्तराखंड की संस्कृति, यहां की जगहों और लोगों के बारे में भी बताया जाएगा। इस फिल्म के माध्यम से बताया जाएगा कि किस तरह से केदारनाथ आपदा में लोग दर्द से गुजरे थे।

फिल्म की शूटिंग 3 सितंबर से शुरू हो जाएगी। इसके लिए निर्देशकों की टीम तैयारियों को आखिरी रूप दे रही है। जिन जगहों पर फिल्म की शूटिंग होनी है वहां पर सुरक्षा के इंतजाम कर दिए गए हैं। गौरीकुंड, रामबाड़ा और सोनप्रयाग में फिल्म की शूटिंग की जानी है। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग करीब 1 महीने तक चलेगी। केदार की धरती पर ऐसे चमत्कार हुए हैं, जिनके बारे में जितना भी लिखा जाए, कम है। बॉलीवुड भी ये बात अच्छी तरह से जानता है। इस वजह से अब कई बॉलीवुड डायरेक्टर्स का फोकस बाबा केदार की तरफ है। फिलहाल बाबा केदार को लेकर जो फिल्म बनने जा रही है, इस फिल्म में मुख्य भूमिका में सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान हैं। सुशांत सिंह राजपूत इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक से काफी फेमस हो चुके हैं।

इस बार वो इस फिल्म में क्या रोल करने जा रहे हैं , फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन इतना जरूर है कि वो फिल्म की शूटिंग के लिए रुद्रप्रयाग पहुंच चके हैं। सुशांत और सारा अली खान ने गांव के रास्तों को देखा, वहां घूमे और काफी खुश दिखे। सुशांत का कहना है कि उत्तराखंड की धरती पर उन्हें अद्भुत आनंद मिलता है। उन्होंने कहा कि वो यहां सिर्फ घूमना चाहते हैं और देवों की इस भूमि के कण कण को समझना चाहते हैं। आपको बता दें कि सुशांत काफी धार्मिक प्रवृत्ति वाले कलाकार भी माने जाते हैं। प्रशासन द्वारा भी फिल्म यूनिट के लोगों की सुरक्षा के लिए होटल में सभी इंतजाम किए गए हैं। होटल में पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। रविवार को तहसील प्रशासन की टीम ने भी सुरक्षा का जायजा लिया। खबर है कि फिल्म की यूनिट अगले दो-तीन दिन शूटिंग वाली जगहं का निरीक्षण करेगी।



  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home