Video: गढ़वाली कॉमेडी से भरपूर पहला कार्टून शो, देखो आ गया ‘गढ़वाली OGGY’
Aug 31 2017 11:52AM, Writer:प्रगति
कमाल की प्रतिभाएं भरी पड़ी हैं उत्तराखंड मेंं, ये तो हर किसी को मानना पड़ेगा। ऐसा ही काम किया है अमित थपलियाल ने। अमित थपलियाल कौन हैं क्या करते हैं, इस बारे में हम आपको बताएंगे लेकिन उससे पहले इतना जान लीजिए कि उत्तराखंड के इतिहास में पहली कार्टून कैरेरक्टर OGGY का गढ़वाली वर्जन आ गया है। आम तौर पर आपने पोगो चैनल या फिर किसी कार्टून चैनल पर हिंदूी में OGGY को बोलते सना होगा, लेकिन पहाड़ी कहां पीछे रहने वाले। दिमाग में ऐसा फितूर सवार हुआ कि गढ़वाली OGGY को पेश कर दिया। अमित थपलियाल एक बेहतरीन गायक हैं। अपने एलबम निकालते हैं औप पांडवाज के साथ भी काम कर चुके हैं। लेकिन अमित के इस टैलेंट के बारे में शायद ही किसी को पता रहा होगा। अब हर कोई कर रहा है कि ये पहाड़ी तो हुनर की खान निकला।
अमित थपलियाल, दीपक कतवाल, पूजा थपलियाल और पीहू रावत ये चार किरदार गढ़वाली OGGY सीरीज के बेहद अहम चेहरे हैं। कोई किसी से कम नहीं है। लेकिन इसका जो मख्य किरदार है OGGY, वो निभाया है अमित थपलियाल ने। इस सीरीज को नाम दिया गया है ‘आग कू खेला’ । आपके पास अगर 2 मिनट का वक्त है तो एक बार जरूर एक वीडियो को देखिए, गजब है और खास बात ये है कि आप खिलखिला जाएंगे। अमित थपलियाल ने इसके अलावा गढ़वाली OGGY के भाई और कबीले वालों की आवाज की रिकॉर्डिंग भी की है। OGGU सीरीज के मुख्य किरदारों में विलेन भी हैं, जो हैं तीन कॉक्रोच। इनकी आवाज को दीपक कतवाल ने रिकॉर्ड किया है। कुछ नया है और कुछ अलग है, इसलिए हम आपसे कह रहे हैं कि खिलखिलाने के लिए ये वीडियो जरूर देखिए।
इस वीडियो के सीन को एक शानदार डबिंग दी गई है। अमित थपलियाल के इस हुनर की आपको तारीफ करनी पड़ेगी। आज देशभर में पहाड़ियों की चर्चा है । जगह जगह हर क्षेत्र में उत्तराखंड के लोग नाम कमा रहे हैं। इस वीडियो से पता चलता है कि आगे चलकर उत्तराखंड के युवा किस लेवल पर जाने वाले हैं। खैर इतना जरूर है कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल किया जा रहा है। पहली बार गढ़वाली OGGY का ये अवतार आपको काफी पसंद आएगा। इस काम केलिए अमित थपलियाल और उनकी टीम को हार्दिक शुभकामनाएँ। आगे बढ़ते रहिए, तरक्की करते रहिए, हंसते रहिए, हंसाते रहिए और खास बात गढ़वाली OGGY को देश के कोने कोने में फैलाते रहिए। जय उत्तराखंड।