image: Mahendra Bhatt became BJP state president

उत्तराखंड: महेंद्र भट्ट लगातार दूसरी बार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, इकलौता नामांकन.. निर्विरोध चुने गए

उत्तराखंड में पिछले कुछ समय से प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर विभिन्न चर्चाएं चल रही थीं, लेकिन अब बीजेपी ने इस पर अंतिम निर्णय ले लिया है।
Jul 1 2025 4:31PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड बीजेपी ने आज प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी है। भाजपा ने महेंद्र भट्ट को लगातार दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चुना है। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया में केवल भट्ट का नामांकन हुआ था।

Mahendra Bhatt became BJP state president

उत्तराखंड में बीते काफी समय से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर चर्चाएं चल रही थीं, लेकिन अब बीजेपी ने इस पर अंतिम निर्णय ले लिया है। आज मंगलवार को प्रांतीय परिषद की बैठक में केंद्रीय चुनाव अधिकारी हर्ष मल्होत्रा भट्ट ने प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के निर्वाचित होने की औपचारिक घोषणा की। उत्तराखंड बीजेपी ने महेंद्र भट्ट को लगातार दूसरी बार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में चुना है। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया में केवल भट्ट का नामांकन हुआ था। राष्ट्रीय परिषद सदस्य के लिए कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, पूर्व सीएम डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, अजय भट्ट, माला राज्य लक्ष्मी शाह व कल्पना सैनी ने नामांकन किया था, इन सभी नेताओं का राष्ट्रीय परिषद के लिए चुना गया है

महेंद्र भट्ट बने 10वें प्रदेश अध्यक्ष

उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर महेंद्र भट्ट पर विश्वास जताते हुए उन्हें निर्विरोध रूप से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चुना है। आज मंगलवार को औपचारिक घोषणा के साथ ही महेंद्र भट्ट 10वें प्रदेश अध्यक्ष बन गए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दी बधाई

भाजपा के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सभी बीजेपी नेताओं ने उन्हें पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महेंद्र भट्ट के अध्यक्ष बनने के बाद हमें हर चुनाव में सफलता मिली है, संगठन का विस्तार हुआ है। सामान्य कार्यकर्ता से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक की यात्रा में उनका लंबा राजनीतिक अनुभव रहा है। उन्होंने सभी को साथ लेकर संगठन को गति देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home