Video: ये है उत्तराखंड की संस्कृति, हम कहीं भी रहें लेकिन ये हमारे दिलों में बसती है !
Aug 31 2017 9:01PM, Writer:प्रगति
उत्तराखंड के अधिकांश युवा भले ही उत्तराखंड से दूर रह रहे हों, लेकिन उनके दिलों में उत्तराखंड की यादें हैं। इन्हीं यादों के सहारे हम पहाड़ की मीठी यादों में खो जाते हैं। पहाड़ की कुछ यादें और कुछ रस्में हैं, जो हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहती हैं। ये युवा कुछ ऐसा कर रहे हैं कि हर किसी की नजरें इन पर टिक जाएं। अब आप रुचिका कंडारी को ही ले लीजिए। हाल ही में रुचिका कंडारी ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वडियो में दिख रहा है कि रुचिका अपनी बेहतरीन आवाज का भी टैलेंट दिखा रही हैं। वैसे रुचिका एक बेहतरीन मेकअप आर्टिस्ट भी हैं। इस गाने को आप इस अंदाज में सुनेंगे तो हो सकता है कि पुराना गाना भूल जाएं। इस गाने को एक बार सुन लीजिए, यकीन मानिए आपको मजा आ जाएगा। खास तौर पर ये गाना हमारी संस्कृति और हमारी सभ्यता को भी दर्शाता है। ये वो मंगल गीत है जो पहाड़ों में बेटी की विदाई से पहले गाया जाता है।
बहुत ही शानदार आवाज और टैलेंट की धनी रुचिका कंडारी ने यू-ट्यूब और फेसबुक के जरिए लोगों तक अपनी आवाज का जादू पहुंचाने की सोची थी। आज रुचिका कंडारी के हर गाने को यू-ट्यूब पर अच्छे खासे हिट्स मिल जाते हैं। रुचिका कंडारी ने किसी और भाषा या बोली के गाने नहीं , बल्कि उत्तराखंड के गीतों की ही तरफ फोकस किया है। बेहतरीन आवाज के जरिए हर बार रुचिका कंडारी कुछ ना कुछ नया करती हैं। इसके साथ ही वो नए नए प्रयोग भी करती हैं। आज हम आपको रुचिका कंडारी का जो गाना सुनाने जा रहे हैं, वो गाना उत्तराखंड का सुपरहिट गाना ‘धरती हमारा गढ़वाल की’ गाना है। इस गाने में दिख रहा है कि रुचिका कंडारी ये गाना गा रही हैं। मतलब कुछ मिलाकर इस गाने में तथ्यों और भाषा से छेड़छाड़ ना करते हुए, नयापन दिया गया है। बेहतरीन हैं उत्तराखंड के य़े नए गीतकार और संगीतकार।
सबसे खास बात ये है कि अपनी जड़ों को किसी भी हाल में नहीं भूलना चाहते। आज देशभर में पहाड़ी सिंगर्स का डंका बज रहा है। पहाड़ी सिगर्स ने उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपनी आवाज का लोहा मनवाया है। इस वीडियो से पता चलता है कि आगे चलकर उत्तराखंड के युवा किस लेवल पर जाने वाले हैं। रुचिका कंडारी ने जिस खूबसूरती से इस गाने को गाया है, वो कमाल है। इतना जरूर है कि यू-ट्यूब पर रुचिका कंडारी का ये गाना काफी पॉपुलर हो गया है। इस गीत की दीवानगी का आलम ये है कि ये सभी के द्वारा पसंद किया जा रहा है। आज आप देख सकते हैं कि उत्तराखंड के कई सितारे बॉलीवुड में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। रुचिका कंडारी ने यू-ट्यूब चैनल पर और भी बेहतरीन गाने गाए हैं। इसके अलावा भी रुचिका कंडारी के कई गाने उनके यू-ट्यूब चैनल पर हैं।