image: 70 colonies to face blackout in Dehradun for 8 days

देहरादून: 8 दिनों तक इन 70 कॉलोनियों में साढ़े 4 घंटे रहेगा ब्लैकआउट, बिजलीघरों की हो रही मरम्मत

शहर में स्थित बिजलीघरों की परीक्षण और मरम्मत का कार्य भविष्य में बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है। इस कारण शहर के कई क्षेत्रों में कुछ दिनों तक साढ़े 4 घंटे बिजली गुल रहेगी....
Jul 14 2025 7:35PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

राजधानी देहरादून की अलग-अलग कोलोनियों में आज से अगले आठ दिनों तक दोपहर के समय बिजली गुल रहेगी. इतने दिनों UPCL द्वारा शहर के सात बिजलीघरों की परीक्षण और मरम्मत का कार्य किया जाएगा।

70 colonies to face blackout in Dehradun for 8 days

राजधानी देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में आज 14 जुलाई से 21 जुलाई तक सात बिजलीघरों की परीक्षण और मरम्मत का कार्य किया जाएगा। आज सोमवार से शहर के आराघर, आईटी पार्क, बालावाला और आसपास के क्षेत्रों में ये कार्य शुरू किया जाएगा। इन आठ दिनों तक शहर की 70 से अधिक कॉलोनियों में प्रतिदिन सुबह 10:30 से दोपहर 3 बजे तक बिजली गुल रह सकती है।
उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने उपभोक्ताओं से वैकल्पिक व्यवस्था की अपील की है। एसई विजय सिंह ने बिजली उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि शहर में स्थित बिजलीघरों की परीक्षण और मरम्मत का कार्य भविष्य में बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है। इस कारण शहर के कई क्षेत्रों में 14 जुलाई से 21 जुलाई तक सुबह 10:30 से दोपहर तीन बजे तक बिजली आंशिक या पूरी तरह से बाधित रहेगी. UPCL ने शहर के सात बिजलीघरों की परीक्षण और मरम्मत के लिए एक शेड्यूल तैयार किया है, जिसके तहत ये कार्य किया जाएगा.

यूपीसीएल का शेड्यूल

14 जुलाई को 33/11 रिंग रोड बिजलीघर के फीडरों पर टेस्टिंग,
15 जुलाई को 33/11 केवी अजबपुर बिजलीघर के तहत शटडाउन,
16 जुलाई को 33/11 केवी बालावाला बिजलीघर के 11 केवी फीडर,
17 जुलाई को 33/11 केवी रायपुर (किद्दूवाला) बिजलीघर,
18 को 33/11 केवी स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर बिजलीघर,
19 को 33/11 केवी आईटी पार्क बिजलीघर,
21 को 33/11 केवी चालांग बिजलीघर के तहत टेस्टिंग,

इन कॉलोनियों में रहेगी बिजली गुल

14 जुलाई को मोहकमपुर, जोगीवाला, रिंग रोड, राजीवनगर, तपोवन रोड और लाडपुर के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
15 जुलाई को माजरी माफी, डिफेंस कॉलोनी, बद्रीपुर और विधानसभा के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
16 जुलाई को बालावाला, कुआंवाला, शमशेरगढ़, हर्रावाला और नकरौंदा के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
17 जुलाई को रायपुर, मालदेवता, नेहरूग्राम और डोभाल चौक के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
18 जुलाई को सरोना, छमरोली, क्यारा, स्पोर्ट्स कॉलेज, खादर के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
19 जुलाई को आईटी पार्क, मयूर विहार, डांडा लखौंड, सुंदरवाला, लाडपुर के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
21 जुलाई को सहस्रधारा, चामासारी, पैसिफिक गोल्फ, कुल्हान और शेरा गांव के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home