उत्तराखंड बना बॉलीवुड की पसंद, इस फिल्म में देवभूमि की बात, पहाड़ी एक्टर के साथ
Sep 1 2017 6:58PM, Writer:प्रगति
उत्तराखंड यानी देवभूमि, जो लगातार दुनिया में अपना अलग ही स्थान बना रही है। इसके साथ ही बॉलीवुड भी अब उत्तराखंड की तरफ बढ़ता जा रहा है। इससे पहले कई बॉलीवुड कलाकार कह चुके हैं कि जब उत्तराखंड में ही फिल्मों के लिए ऐसी शानदार लोकेशन हैं, तो विदेशों में क्यों जाना ? इस बीच जल्द ही एक और फिल्म आ गई है ‘शुभ मंगल सावधान’। इस फिल्म का कुमाऊं और गढ़वाल से खास कनेक्शन है। पहली वजह ये है कि इस फिल्म की आधी से ज्यादा शूटिंग उत्तराखंड में हुई है। दूसरी वजह ये है कि इस फिल्म में उत्तराखंड का एक कलातकार भी है। ब्रिजेंदर काला के बारे में तो आप जानते ही होंगे। बिजेंद्र काला पौड़ी जिले के रहने वाले हैं। इसके अलावा हल्द्वानी के पॉलीशीट में उनका ससुराल है। इस फिल्म में बिजेंद्र काला भूमि पेडनेकर के ताऊ बने हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि ऋषिकेश में उनका पुश्तैनी मकान है।
फिल्म की कहानी में पलायन का दर्द भी दिखाया गया है। अभिनेत्री के पिता नौकरी की तलाश में दिल्ली चले जाते हैं। इस बीच अभिनेत्री के ताऊ यानी बिजेंद्र काला चाहते हैं कि लड़की की शादी अपने पुश्तैनी घर से ही हो और लड़की यहीं से विदा हो जाए। इस फिल्म में बिजेंद्र का किरदार एक साधारण मध्यवर्गीय परिवार के मुखिया का है। इस फिल्म में आपको हरिद्वार और ऋषिकेश के शानदार नजारे देखने को मिलेंगे। कुल मिलाकर कहें तो उत्तराखंड की तरफ बॉलीवुड का फोकस बढ़ता ही जा रहा है। बिजेंद्र काला अब तक लगभग बॉलीवुड की 70 फिल्मों में काम कर चुके हैं। ‘पान सिंह तोमर’ में उनकी एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया था। इसके अलावा बिजेंद्र काला की पिछली फिल्म सलमान खान के साथ ‘ट्यूबलाइट’ थी। बिजेंद्र अब बॉलीवुड में एक बड़ा नाम भले ही बन चुके हैं लेकिन अपनी धरती से जुड़ाव उनका आज भी है।
उत्तराखंड में बिजेंद्र काला का आना जाना लगातार लगा रहता है। हर बड़े डायरेक्टर की पहली पसंद बिजेंद्र हैं। इसके अलावा सितंबर में ही बिजेंद्र की तीन फिल्में रिलीज होने वाली हैं। आठ सितंबर ‘मिस्टर कबाड़ी’ रिलीज होगी। 15 सितंबर को ‘ओ रग्बी’ रिलीज होगी। 22 सितंबर को ‘लखनऊ सेंट्रल’ में भी बिजेंद्र काला आपको नजर आएंगे। लखनऊ सेंट्रल में बिजेंद्र काला फरहान अख्तर के साथ नजर आएंगे। बिजेंद्र कहते हैं कि उनकी मातृभूमि के यादें उनके साथ जुड़ी हैं। वो लगातार उत्तराखंड आते रहते हैं और अपने यारों दोस्तों से मुलाकात करते रहते हैं। वैसे देखा जाए तो आज बॉलीवुड में उत्तराखंड के कई सितारे अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अगर आपने अब तक शुभ मंगल सावधान नहीं देखी है तो देख लीजिए। इसमें आपको उत्तराखंड की झलक देखने को मिलेगी और खास बात इसमें आपको बिजेंद्र काला भी नजर आएंगे।