पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत ठीक नहीं, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल हुए रेफर !
Sep 2 2017 10:44AM, Writer:कपिल
उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। देहरादून से न्हे इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया है। आपको बता दें कि हरीश रावत के पांव में ब्लड क्लॉटिंग हुई है। डॉक्टर्स का कहना है कि खून का थक्का दिल तक ना पहुंचे इसके लिए उनके पांव में अंब्रेला फिल्टर डाला जाना है। इस वजह से ही न्हें दिल्ली रेफर किया गया है। आपको बता दें कि अभी तक हरीश रावत का इलाज देहरादून के सीएमआइ अस्पताल में चल रहा था।हरीश रावत के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें गुरुवार को सुबह 12.40 बजे जौलीग्रांट से दिल्ली लाया गया। अस्पताल में डॉक्टर्स ने उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा है। बताया जा रहा है कि काफी पहले से हरहा के पैर में दर्द हो रहा था। इसके बाद ये दर्द बढ़ता ही गया। दर्द ज्यादा बढ़ा तो उन्हें सीएमआई अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।
अस्पताल के निदेशक का कहना था कि हरीश रावत को तीन दिन तक डॉक्टर्स की निगरानी में रखेंगे, लेकिन अब उन्हें गंगाराम अस्पताल में एडमिट कराया गया है। हरीश रावत को सीएमआई के डॉक्टर्स ने डॉप्लर टेस्ट करवाने की सलाह दी थी। बताया जा रहा है कि हरीश रावत के पैर में खून का बड़ा थक्का बन गया था। इस वजह से पैरों में रक्त का संचार काफी कम हो रहा है। रक्त संचार का कम होना कई बार घातक साबित होता है। डॉक्टर्स का मानना है कि कई बार थक्का बनने की वजह से लोगों को कई बीमारियां हो जाती हैं। इस बीच डॉक्टर्स ने डायग्नोस किया और इस बीमारी को डीवीटी नाम दिया है। हरीश रावत को जो बीमारी हई है, मेडिकल साइंस में इस बीमारी को deep vein thrombosis कहते हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि अगर ये खून का थक्का दिल तक पहुंच जाए तो जान के लिए खतरा भी हो सकता है।
कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि खून का थक्का अगर बड़ा है तो परेशानी हो सकती है। इसके साथ ही डॉक्टर्स को पूर्व सीएम हरीश रावत पर कड़ी निगरानी रखनी होगी। हरीश रावत के मुख्य प्रवक्ता सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि बीते कुछ दिनों से नके पैर में दर्द की शिकायत थी। इस पर उन्होंने दून मेडिकल कालेज में डॉक्टरों को दिखाया था। इसके बाद फिर परेशानी महसूस होने पर सीएमआई अस्पताल में लाया गया। परीक्षण के लिए डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती किया कर लिया। जांच नतीजे के आने के बाद डॉक्टरों ने पैर दर्द का इलाज शुरू करने की सलाह दी है। इस वक्त पूर्व सीएम की तबीयत ठीक नहीं लग रही है। अभी कुछ दिन पहले ही पूर्व सीएम अस्पताल में भर्ती हुए थे। दरअसल जब को घूमने के लिए बाहर निकले थे, तो उन पर एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। उस वक्त भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।