image: Minor stole money bought a car in Haldwani

उत्तराखंड: ताऊ के खाते से 2 लाख उड़ाए, कार खरीदकर हुआ लापता.. पिथौरागढ़ से बरामद हुआ नाबालिग

नाबालिग ने स्कैनर और अन्य ऑनलाइन तरीकों से ताऊ के खाते से करीब दो लाख रुपये किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर किए। उसके बाद चुराए गए पैसों से पुरानी कार खरीदी...
Jul 20 2025 9:08PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

मुखानी थाना क्षेत्र से 15 जुलाई को लापता हुए नाबालिग छात्र को पुलिस टीम ने पिथौरागढ़ से कार के साथ बरामद किया है। नाबालिग छात्र अपने ताऊ के खाते से दो लाख रुपए चुराए, फिर चुराए गए पैसों से कार खरीदी और घूमने चला गया।

Minor stole money bought a car in Haldwani

थाना प्रभारी मुखानी दिनेश जोशी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि नाबालिग छात्र अपने ताऊ (सेवानिवृत्त फौजी) के साथ उनके घर पर रहता था। नाबालिग छात्र हल्द्वानी शहर के एक निजी स्कूल में 12वीं का छात्र है। बीते 15 जुलाई को नाबालिग छात्र अचानक घर से लापता हो गया था। जिसके बाद परिजनों ने उसे काफी ढूंढा, उसके दोस्तों से भी पूछा लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। जब उसका कहीं कोई अता-पता नहीं लगा परेशान होकर ताऊ ने मुखानी थाने में अपने भतीजे के गुम होने की शिकायत दर्ज करवाई।

ताऊ के खाते से अन्य अकाउंट में किए पैसे ट्रांसफर

नाबालिग के ताऊ द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुखानी थाना पुलिस ने नाबालिग छात्र की गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस द्वारा की गई जांच में मामले का चौकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस को जानकारी मिली कि नाबालिग को कार चलाने का शौक है, जिसके लिए उसने अपने ताऊ के पैसे चुरा लिए। नाबालिग ने स्कैनर और अन्य ऑनलाइन तरीकों से ताऊ के खाते से करीब दो लाख रुपये किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर किए। नाबालिग ने अपने ताऊ के पास से चुराए गए पैसों से पुरानी कार खरीदी, और उसे परिजनों से छुपा कर रखा।

पिथौरागढ़ में मिला नाबालिग

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के बाद जब ताऊ ने अपने बैंक खाते की जानकारी देखी, तो उसमें से दो लाख रुपए गायब थे। नाबालिग किसी और व्यक्ति के नाम पर कार चला रहा था। नाबालिग अपनी कार को घर पर खड़ा नहीं करता था, ताकि उसके ताऊ को उस पर कोई संदेह नहीं हो पाए। बीते 15 जुलाई को घर पर किसी को बताए बिना नाबालिग घर से कार लेकर पिथौरागढ़ घूमने चला गया था। पुलिस ने छात्र को उसकी कार के साथ पिथौरागढ़ से बरामद कर लिया है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home