image: dead body of girl student found hanging in hostel

गढ़वाल: मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में मृत मिली होनहार छात्रा, पंखे पर चादर से लटकी मिली लाश

पुलिस जब हॉस्टल के दरवाजे को तोड़कर कमरे में गई तो आकृति कमरे के पंखे पर चादर के फंदे में लटकी हुई थी। पुलिस ने आकृति की लाश को फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
Jul 22 2025 7:31PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के अलकनन्दा छात्रावास से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां छात्रावास के कमरे में एक 27 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना के बाद पूरे कॉलेज परिसर में हडकंप मच गया है।

dead body of girl student found hanging in hostel

जानकारी के अनुसार बीते सोमवार को करीब ढ़ेड बजे श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के अलकनन्दा छात्रावास के एक कमरे में एक 27 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक छात्रा का नाम आकृति श्रेया था, और वे झारखंड राज्य के रांची स्थित दुर्गा एनक्लेव बरदवान लालपुर की मूल निवासी थी। छात्रा ने मार्च 2025 में श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग में पीजी करने के लिए दाखिला लिया था। बीते 21 जुलाई को उसकी आत्महत्या की खबर सुनकर पूरे मेडिकल कॉलेज और बेस अस्पताल में सनसनी फ़ैल गई।

पंखे पर चादर के फंदे में लटकी हुई थी छात्रा

महिला थानाध्यक्ष संध्या नेगी ने बताया कि छात्रा जब सेमिनार में नहीं पहुंची तो शिक्षकों और साथियों ने उसे कॉल की लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। जब हॉस्टल का केयर टेकर ने आकृति के कमरे के दरवाजा खोलने की कोशिश की तो कमरा अंदर से बंद था। काफी देर कमरे का दरवाजा खटखटाने के बाद भी अंदर से कोई आवाज नहीं आई और ना ही उसने दरवाजा खोला। काफी देर कमरा खटखटाने के बाद कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को मामले की सूचना दी। कॉलेज प्रशासन से सूचना मिलते ही श्रीकोट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रावास के कमरे का दरवाजा तोड़ा। पुलिस जब दरवाजे को तोड़कर कमरे में गई तो आकृति कमरे के पंखे पर चादर के फंदे में लटकी हुई थी। पुलिस ने आकृति की लाश को फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मृतक छात्रा के परिजनों को दी गई है सूचना

इसके बाद पुलिस ने कॉलेज के छात्रों और प्रोफेसरों से इस मामले में पूछताछ की, पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस के साथ आई फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से मिले साक्ष्य इकट्ठा किए। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया, जिसमें लगातार उनके परिजनों के कॉल आ रहे थे। पुलिस का कहना है कि आकृति का फोन लॉक है, मोबाइल फोन का डेटा रिकवर किया जाएगा और कॉल डिटेल निकाली जाएगी। उम्मीद है कि इससे छात्रा के आत्महत्या करने का कोई कारण का पता चल सकेगा। पुलिस ने आकृति के कमरे को सीज कर दिया गया है, साथ ही मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आकृति के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है, वे भी श्रीनगर गढ़वाल के लिए निकल चुके हैं।

पढ़ाई में बेहद होनहार थी आकृति

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली आयुर्विज्ञान शोध संस्थान में एमडी की छात्रा आकृति श्रेया की आत्महत्या ने उसके सहपाठियों और प्रोफेसरों को गहरे सदमे में डाल दिया है। पुलिस की टीम छात्रा के दोस्तों से पूछताछ कर रही है। पुलिस टीम फिलहाल आकृति के मोबाइल फोन के डेटा की रिकवरी का इंतजार कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि आकृति के फोन से कुछ महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। एनाटॉमी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल द्विवेदी ने बताया कि आकृति पढ़ाई में होनहार थी और सभी कक्षाओं में उसकी उपस्थिति भी बेहतर थी। आकृति का सभी छात्र-छात्राओं के प्रति व्यवहार अच्छा था। डॉ। द्विवेदी ने कहा कि मैंने कभी आकृति को किसी प्रकार के तनाव में नहीं देखा। ऐसे में छात्रा की आत्महत्या की खबर सुनकर वो बेहद हैरान हैं।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home