image: Angrej hai kya a uttarakhand special by a pahadi boy

Video: उत्तराखंड स्पेशल: दिल्ली में एक पहाड़ी सब पर भारी, गज़ब ढा रहा है ये वीडियो !

Sep 2 2017 5:22PM, Writer:मीत

पहाड़ी हैं तो अंदाज अलग है, पहाड़ी हैं तो हुनर भी अलग है, गर्व कीजिए कि आप पहाड़ी हैं और उत्तराखंड से ताल्लुक रखते हैं। अब जरा इस दिल्ली वाले पहाड़ी को देख लीजिए। कहते हैं कि पलायन के चलते उत्तराखंड के कई लोग नौकरी, शिक्षा या फिर किसी और काम के लिए बाहर रहते हैं। ये बात भी सच है कि इनमें से कुछ लोग खुद को पहाड़ से जुड़ा नहीं मानते। लेकिन आज का युवा बदल रहा है। आज के युवा को गर्व है कि वो पहाड़ से है और इसके लिए वो लगातार काम भी कर रहा है। ऐसा नहीं है कि युवा खून अब पहाड़ के लिए उबाल नहीं मारता। ऐसा ही एक वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं। दिल्ली में रहने वाले पहाड़ी लड़के विजय आर्यन को सबसे पहले राज्य समीक्षा की टीम बधाई देती है कि इस तरह के वीडियो वो लोगों के सामने पेश कर रहे हैं, जिससे हर उत्तराखंडी को गर्व होगा।

आम तौर पर देखा जाता रहा है कि अगर कोई उत्तराखंडी दिल्ली या फिर किसी मेट्रो सिटी में रहता है तो अपनी पहचान छुपाने की कोशिश करता है। ये ही तो सबसे बड़ी वजह है कि पहाड़ी खुद को पहाड़ी कहने से झेंपने लगते हैं। लेकिन नहीं, अब ये और नहीं होगा। आज का युवा समझ रहा है कि पहाड़ उसके लिए कितने कीमती हैं। इसलिए कुछ भी करें लेकिन अपने दिलों में पहाड़ की यादों को बसाए हम आगे बढ़ रहे हैं। विजय आर्यन ने हाल ही में एक शानदार वीडियो तैयार किया है। खास बात ये है कि इस वीडियो को देखकर हर कोई मुस्कुराए बिना नहीं रह पा रहा। हां इस वीडियों में आपको भरपूर मजाक और कॉमेडी मिलेगी लेकिन सबसे बड़ी बात ये है कि इसमें एक संदेश छिपा है। कहीं भी रहिए लेकिन अपनी संस्कृति और अपनी सभ्यता से दूर मत रहिए। विजय इसमें एक पहाड़ी लड़के का किरदार निभा रहे हैं, जो दिल्ली में रहते हुए भी पहाड़ी होने पर गर्व करता है।

शुरू में ये लड़का एक पहाड़ी गाना अपने फोन पर चलाकर सुन रहा है। इस बीच उसका एक पंजाबी दोस्त आता है तो विजय पहाड़ी गीत को हटाकर अंग्रेजी गाने को सुनने लगता है। विजय का पंजाबी दोस्त बिना किसी परवाह के पंजाबी गाना बजाता है और थिरकने लगता है। थोड़ी देर बाद उनका एक भोजपुरी दोस्त भी इसमें शामिल होता है और भोजपुरी गीत पर थिरकने लगता है। इस वीडियो में ट्विस्ट तब आता है जब एक सुंदर सी लड़की सामने से आती है और ये तीनों लड़के उसे देखने लगते हैं। किसी के दिल में बात चल रही है कि लड़की पंजाबी है, कोई सोचता है लड़की भोजपुरी है, तो कोई उसे पहाड़ी समझता है लेकिन लड़की साउथ की रहने वाली निकलती और वो भी अपने गीतों की धुन पर नाचती है। आखिरकार जाग उठता है उत्तराखंडी लड़का और फिर अपने दोस्तों को बताता है कि वो किस सरजमीं से ताल्लुक रखता है।

इसके बाद जो होता है, उसे देखने के लिए ये वीडियो जरूर देखिए। और हां सबसे बड़ी बात ये है कि पहाड़ी हैं तो इसी गर्व के साथ ये वीडियो शेयर भी कीजिए। विजय आर्यन के अलावा इस वीडियो में मुक्ता कंडियाल, दीपक नेगी और मैडी ने बेहतरीन भूमिका अदा की है। इन सब कलाकारों की उम्र 21 से 25 साल के बीच है। अल्मोड़ा के रहने वाले विजय दिल्ली में एक कंपनी में काम कर रहे हैं। मुक्ता कोटद्वार की रहने वाली हैं, मैडी टिहरी गढ़वाल और दीपक नेगी अल्मोड़ा के रहने वाले हैं। बतौर कैमरामैन निखिल गौतम ने बेहतरीन कैमरा वर्क दिखाया है। ये वीडियो आपके लिए इसलिए देखना भी जरूरी है क्योंकि आप भी समझे और जाने कि उत्तराखंड हमारे लिए कितना अजीज़ है। राज्य समीक्षा की टीम की तरफ से सभी कलाकारों को बधाई। आगे बढ़ते रहिए और उत्तराखंड का नाम रोशन करते रहिए।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home