image: Minors did fake voting in Panchayat elections

रुद्रप्रयाग: पंचायत चुनाव में नाबालिगों ने की वोटिंग, ग्रामीणों की DM से दोबारा मतदान की मांग

ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया है कि कुछ प्रत्याशियों ने इन नाबालिग स्कूली बच्चों से किसी और के नाम पर नकली मतदान करवाए हैं। ग्रामीणों ने बूथ में तैनात अधिकारी-कर्मचारियों पर भी आरोप लगाए हैं, कि उनके द्वारा ध्यान न दिए जाने के कारण स्कूली बच्चे आसानी
Jul 26 2025 8:59PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद अब धांधली के आरोप सामने आए हैं। यहां ग्रामीणों ने डीएम और मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन भेजा है, जिसमें रुद्रप्रयाग के भरदार पट्टी के बांसी मतदान केंद्र में नाबालिगों से फर्जी वोट डलवाने का आरोप लगाया गया है। बूथ में तैनात अधिकारी-कर्मचारियों ने द्वारा ध्यान न दिए जाने के कारण स्कूली बच्चे आसानी से मतदान कर पाए।

Minors did fake voting in Panchayat elections

आज शनिवार 26 जुलाई को ग्रामीण मनवर सिंह बिष्ट और अर्जुन सिंह रावत द्वारा जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया. जिसमें उन्होंने बताया है कि जिले के विकासखंड जखोली के अंतर्गत भरदार पट्टी के बांसी मतदान केंद्र में 24 जुलाई को हुए पहले चरण के मतदान में धांधली की गई है। राजकीय इंटर कॉलेज, सौंराखाल में पढ़ रहे नाबालिग छात्रों ने बांसी मतदान केंद्र में फर्जी मतदान किया है। बीते शुक्रवार को मतदान करने वाले नाबालिग स्कूली बच्चे उनके द्वारा किए गए फर्जी वोटिंग पर चर्चा कर रहे थे। इसके बाद कुछ छात्रों ने अपने परिजनों को इस बात की जानकारी दी। ग्रामीण जब स्कूल गए तो नाबालिग बच्चों के हाथों में वोटिंग की स्याही लगी हुई थी।

मतदान रद्द कराकर दोबारा कराने की मांग

ग्रामीणों ने जब स्कूली बच्चों से इस विषय में पूछताछ की, तो छात्रों ने फर्जी मतदान की बात स्वीकार की है। इससे यह स्पष्ट हुआ है कि बांसी मतदान केंद्र में फर्जी मतदान हुआ है। ग्रामीणों ने बांसी बूथ केंद्र में हुए मतदान को रद्द कराकर दोबारा मतदान कराने की मांग की है। इसके साथ ही, उन्होंने आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की भी मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि फर्जी वोटिंग करके कुछ तथाकथित प्रत्याशियों ने लोकतंत्र का मजाक बनाया है। इन प्रत्याशियों ने नाबालिग स्कूली बच्चों से वोटिंग कराकर उनके भविष्य के साथ भी खिलवाड़ किया है।

बूथ में तैनात कर्मचारियों पर भी आरोप

ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया है कि कुछ प्रत्याशियों ने इन नाबालिग स्कूली बच्चों से किसी और के नाम पर नकली मतदान करवाए हैं। ग्रामीणों ने बूथ में तैनात अधिकारी-कर्मचारियों पर भी आरोप लगाए हैं, कि उनके द्वारा ध्यान न दिए जाने के कारण स्कूली बच्चे आसानी से मतदान कर पाए। ऐसी स्थिति में मतदान केंद्र पर तैनात कर्मचारियों पर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में उचित कार्रवाई और इसे सही तरीके से निपटाया जाने की मांग की है, ताकि इससे क्षेत्र में असंतोष न फैले और शांति व्यवस्था बनी रहे।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home