Video: उत्तराखंड की फिल्म इंडस्ट्री रचेगी इतिहास, एक क्लिक में देखिए कोई भी पहाड़ी मूवी
Sep 3 2017 8:41AM, Writer:प्रगति
उत्तराखंड की बेटियां किस कदर हुनरमंद हैं, इसका अंदाजा लगाना थोड़ा मुश्किल है। एक लड़की है त्विशा भट्ट, जो लगातार उत्तराखंड के लिए काम कर रही है, जी तोड़ मेहनत कर रही है। अगर यूं कहें कि उत्तराखंड की फिल्म इंडस्ट्री को इस लड़की ने नई दिशा दी है, तो गलत नहीं होगा। त्विशा भट्ट इस बार उत्तराखंड के लिए ऑनलाइन तोहफा लाई हैं। उत्तराखंड की कोई भी फिल्म अब आप ऑनलाइन देखिए। जब एक बेटी उत्तराखंड के लिए ये बड़ा काम कर रही है तो उसकी थोड़ी से मदद करने में क्या हर्ज है? त्विशा लगातार पहाड़ के लिए काम करती जा रही हैं और अब वक्त आ गया है कि बड़े दिल वाले उत्तराखंडी भी त्विशा के इस बड़े काम के लिए हाथ बंटाएं। अब आपको बताते हैं कि आखिर किस तरह आप इस काम में त्विशा की मदद कर सकते हैं।
उत्तराखंड की फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि आप कोई भी फिल्म ऑनलाइन देख सकते हैं। इसी इंडस्ट्री के इतिहास में ये भी पहली बार हो रहा है कि कोई फिल्म वर्ल्ड वाइड रिलीज हो रही है। अब तक आपने बॉलीवुड या फिर हॉलीवुड की कई फिल्में ऑनलाइन देखी होंगी, लेकिन वक्त का चक्का घूम रहा है। खुशी की खबर ये है कि अब आप उत्तराखंड की सारी फिल्में ऑनलाइन देख सकते हैं। कोई भी फिल्म देखने के लिए बाजार में नहीं भटकना पड़ेगा। सारी फिल्में आपको बस एक क्लिक के जरिए मिल जाएंगी। आपको www.hillywoodfilms.com पर जाना होगा। हाल ही में उत्तराखंड की बड़ी फिल्म गोपी-भिना रिलीज हई है। ये फिल्म अगर आपने अब तक नहीं देखी है तो आप www.hillywoodfilms.com पर ये फिल्म देख सकते हैं।
www.hillywoodfilms.com पर 30 सितंबर को गोपी भिना फिल्म की वर्ल्ड वाइड रिलीज है। इसके लिए आपको क्या करना है, हम बता रहे हैं। इस लिंक पर जाकर आपको ‘book your ticket’ का ऑप्शन नजर आएगा। यहां आप अपनी टिकट बुक कर सकते हैं। सिर्फ 100 रुपये में आप गोपी भिना अगले 48 घंटे के लिए ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए बकायदा आपकी मेल आईडी पर मैसेज भी भेजा जाएगा। आपको बकायदा एक लिंक भेजा जाएगा, जो कि अगले 48 घंटे तक एक्टिव रहेगा। आम तौर पर आप कोई फिल्म देखने के लिए अगर थिएटर में जाते हैं तो तब भी 200 रुपये तक का खर्च हो ही जाता है। लेकिन अब कहीं जाने की जरूरत नहीं है, घर पर बैठिए और आराम से फिल्म का आनंद लीजिए। इसके साथ ही आप पहाड़ की इस हुनरमंद बेटी की मदद भी कर सकेंगे।