Video: भयंकर बाढ़, तबाही और सैलाब...तभी इस बाढ़ के बीच दिखा ये चमत्कार
Sep 3 2017 9:22AM, Writer:कपिल
क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सैलाब का वेग कितना तेज होता है ? ये ऐसा वेग होता होता है, जिसके रास्ते में कोई भी आया वो फना हो जाता है। उत्तराखंड में आई आपदा के बारे में तो आपको अच्छी तरह से जानकारी होगी। उस आपदा में ना जाने कितनी जानें चली गई थी। लेकिन उस दौरान आपदा में कुछ जानें बच गई थी। न लोगों का कहना था कि चमत्कार की वजह से उनकी जान बच गई। इससे ज्यादा वो लोग कछ भी नहीं बताते। लेकिन आज हम आपको एक वीडियो दिखा रहे हैं। इस वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह से बाढ़ के बीच से निकलकर एक लड़की बच निकलती है। सैलाब बह रहा है। मिट्टी और पानी एक साथ मिलकर सभी को तबाह कर रहे हैं। हर कोई इन नजारे को कैद कर रहा था लेकिन तभी सभी के कैमरे के सामने एक चमत्कार आया।
जी हां हम बात कर रहे हैं पेरू की। पेरू में हाल ही में आई बाढ़ से जनजीवन तबाह हो रहा है। इस बीच पेरू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियाो में दिख रहा है कि बाढ़ की वजह से एक जगह सब कुछ टूबट जाता है। घर तबाह हो जाते हैं और मलबा सड़क पर बहने लगता है। इस बीच नदी नाले सब पट गए हैं। तभी एक सड़के किनारे भी सैलाब आता है। इस सैलाब में आपको सब कुछ बहता हुआ दिखेगा। लैकिन इसके बाद जो दिखा वो हैरान कर देने वाला था। अचानक इस सैलाब के बीच से एक लड़की उठती हैष वलोग हैरान रह जाते हैं कि आखिर कहां से ये लड़की यहां आ गई। लड़की जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। आखिरकार ना जाने किस तरह से वो लड़की अपनी जान बचा लेती है। पेरू का ये नजारा हर किसी को हैरान कर रहा है।
पेरू के इस नजारे को हम केदारनाथ आपदा से भी जोड़ सकते हैं। इस सैलाब को देखकर हम अंदाजा लगा सकते हैं कि केदार की धरती पर आने वाला वो सैलाब कैसा रहा होगा। उस सैलाब से बचे लोग आज भी कहानी सुनाते हैं तो दिल सिहर जाता है। कैसी रही होगी वो रात जब लोग हाहाकार मचा रहे थे। कैसा रहा होगा वो पल जब हजारों जिंदगियां एक साथ मौत के मंह में चली गई। कैसा रहा होगा वो वक्त जब कुछ लोग बच गए और खद को किस्मत वाला मान रहे थे। जरा सोचिए, एक बार फिर से सैलाब का ये नजारा देखिए। आप हैरान रह जाएंगे। अचानक दिखी इस लड़की क इसके बाद तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लड़की का इलाज कराया गया। बताया जा रहा है कि लड़की अब ठीक है।