image: Ranji match in dehradun stadium

उत्तराखंड के लिए GOOD NEWS, देहरादून में इस दिन होगा पहला रणजी मैच

Sep 3 2017 10:41AM, Writer:कपिल

आखिरकार इंतजार खत्म हो ही गया। जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया था कि देहरादून में रणजी मुकाबले होने जा रहे हैं। आखिरकार क्रिकेट लवर्स का इंतजार खत्म होने जा रहा है। प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम अब रणजी मुकाबले के लिे तैयार है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव और आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने इस पर मुहर लगा दी है। शनिवार को प्रदेश के खेल मंत्री अरविंद पांडेय और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव पीसी वर्मा ने राजीव शुक्ला से मुलाकात की। इसके बाद दोनों ने मिलकर उनके वादे को याद दिलाया। इस पर राजीव शुक्ला ने हामी भर दी। उत्तराखंड के इस स्टेडियम में उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच चार दिवसीय रणजी मैच होगा। ये मैच 23 से 26 अक्टूबर को आयोजित होगा।

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड का कहना है कि कि राजीव शुक्ला ने यूपीसीए के हिस्से के एक रणजी मैच की मेजबानी उत्तराखंड को दे दी है। देहरादून के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आइपीएल मैच कराने पर भी चर्चा हुई है। हालांकि आईपीएल मैच होंगे या नहीं इस पर अभी सहमति नहीं बन पाई है। उम्मीद इस बात की है कि स्टेडियम की क्षमता बढ़ाने के लिए आईपीएल मैचों का भी आयोजन होगा। राज्य बनने के बाद पहली बार उत्तराखंड में रणजी मुकाबलों की मेजबानी होगी। इससे पहले राजीव शक्ला एक बार उत्तराखंड आए थे। उस दौरान ही खेल मंत्री अरविंद पांडे ने उनसे मुलाकात की थी। इस मुलाकात में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के आयोजन पर चर्चा की गई थी। साथ ही आईपीएल और रणजी मैचों पर भी चर्चा की गई है।

इसके साथ ही राजीव शुक्ला ने इस घरेलू सीजन में देहरादून के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रणजी मैच देने पर सहमति जताई थी। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में क्रिकेट की हाईटेक और विश्वस्तरीय सुविधाएं मौजूद हैं। इसमें 25 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता है। इसके अलावा यहां दिन रात के मैचों के लिए फ्लड लाइट्स की भी सुविधा है। खास बात ये है कि इस स्टेडियम को दुनिया के बड़े स्टेडियम की तुलना में काफी ज्यादा हाईटेक बनाया गया है। हालांकि अभी दर्शक क्षमता सिर्फ 25 हजार है, लेकिन आने वाले वक्त में इसे बढ़ाकर 50 हजार करने की तैयारी है। इसके साथ ही माना जा रहा है कि इस बार आईपीएल के कई मकाबले देहरादून में खेले जा सकते हैं। भारत के कई खिलाड़ियों को ये मैदान काफी पसंद है। ऐसे में आने वाले वक्त में ये स्टेडियम अलग ही कहानी गढ़ सकता है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home