image: Uttarakhand Weather Update 3 August 2025

Uttarakhand Weather News: आज इन सात जिलों में बरसेंगे बादल, उत्तराखंड मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

आज उत्तराखंड के 7 जिलों में भारी से भारी बारिश होने की संभावना है, जिसको लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Aug 3 2025 11:24AM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज उत्तराखंड के 7 जिलों में भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट और कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

Uttarakhand Weather Update 3 August 2025

उत्तराखंड में पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक भारी बारिश का दौर लगातार जारी है। भारी बारिश के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। बीते शुक्रवार की रात चमोली जिले में टीएचडीसी की ओर से निर्माणाधीन विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की साइट पर भूस्खलन हुआ। इस हादसे के दौरान चट्टानों की चपेट में आने से 12 मजदूर बुरी तरह घायल हुए। वहीं केदारनाथ धाम के पैदल मार्गगौरीकुंड में भी भूस्खलन के कारण तीन दिन तक मार्ग अवरुद्ध रहा, जिस कारण स्थानीय लोगों और तीर्थयात्रियों को काफी परेशानियां हुई। बीते शनिवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। शनिवार को देहरादून में भारी बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई। शहर में सड़कों से लेकर लोगों के घरों तक पानी भर गया। जिसके बाद प्रशासन से बचाव कार्य शुरू किया। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार रविवार 3 अगस्त यानि आज उत्तराखंड के सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। आज प्रदेश के देहरादून और बागेश्वर जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट किया गया है। वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग,टिहरी, पौड़ी और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज प्रदेश में कुछ जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने और तीव्र से अति तीव्र बारिश का दौर चलने की संभावना भी है।
मौसम विज्ञान के अनुसार कल चार अगस्त को भी बागेश्वर,नैनीताल और चंपावत जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इसके बाद आगामी पांच अगस्त को देहरादून दून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत जिलों में भारी बारिश हो सकती है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home