Video: उत्तराखंड में आया एक अमेरिकी, अब आपसे अच्छी गढ़वाली बोलता है !
Sep 3 2017 2:31PM, Writer:सुमित
उत्तराखँड की संस्कृति और यहां की सभ्यता केवल भारत ही नहीं बल्कि दूर विदेशों तक भी फैली हैं। आपको ये जानकर गर्व होगा कि आज विदेश में रहने वाले लोग भी उत्तराखंड की संस्कृति की तारीफ करते नहीं थकते।आज हम आपको एक छोटा सा वीडियो दिखाने जा रहे हैं। ये वीडियो साबित करता है कि उत्तराखंड की सभ्यता और संस्कृति का जादू किस तरह से विदेशियों के सिर चढ़कर बोलता है। दरअसल अमेरिका से आया शख्स गढ़वाल घूमने आया था। रास्ते में से कुछ लोग मिलते हैं जिनसे वो लिफ्ट मांगता है। लिफ्ट मांगते ही वो कहता है ‘समन्या ठाकुरो मणकरण गांव छोड़ी द्वायावा ’। गाड़ी में बैठे शख्स ने अंग्रेस से पूछा कि ‘भाई तिन कख जाण’, तो वो जवाब देता है गणकरण। इसके बाद एक शख्स इस अंग्रेस से पूछता है कि ‘काम क्या करदू छे तु’।
तो इसका जवाब वो अमेरिकी कुछ इस तरीके से देता है कि होश उड़ जाते हैं। अमेरिकी कहता है कि है कि ‘मैं गोरू चरोंदू भेजी’। इसके बाद गाड़ी में बैठे एक शख्स से वो अमेरिकी पूछता है ‘यो भुला के गांव कू छे ?’ तो इस पर वो शख्स कहता है कि वो सहारनपुर का है। ऐसे में अमेरिकी कहता है कि ‘अपड़ ब्वे खौ’। बेहद ही शानदार है ये वीडियो। इस अमेरिकी शख्स का कहना हैं कि वो सारी दुनिया घूम चुका है लेकिन उत्तराखंड जैसी जगह उन्हें कहीं नहीं मिली। देवताओं की भूमि के लोगों में स्वागत सत्कार के गुण पहले से ही हैं। हमारी संस्कृति है कि हम मेहमानों को भगवान मानते हैं। गर्व करेंगे आप क्योंकि आप देवभूमि में हैं, आप गर्व करेंगे क्योंकि देवभूमि का जलवा देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है, आप गर्व करेंगे ये शानदार वीडियो देखकर।
सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल भी हो रहा है। इस वीडियो के जरिए एक बार फिर से पहाड़ी संस्कृति की चर्चा होने लगी है। आप कहीं भी रहे अपनी जड़ों को हमेशा याद रखिए। इस वीडियो को देख कर दिल खुश हो जाता है। उत्तराखंड की अपनी एक संस्कृति है, परंपरा है, उत्तराखंड के लोग अपनी संस्कृति पर गर्व करते हैं। अपनी कला और संस्कृति को बचाने के लिए देवभूमि के लोग निरंतर प्रयास करते रहते हैं। आज कल सोशल मीडिया का जिस तरह से बोलबाला है। उसका इस्तेमाल पहाड़ के लोग भी कर रहे हैं। सोशळ मीडिया के जरिए पूरी दुनिया के सामने पहाड़ के गौरव को पेश किया जा रहा है। इसे देख कर आपको भी गर्व होगा कि आप पहाड़ी हैं। कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि इस तरह से वीडियो से उत्तराखंड की लोक कला औऱ परंपरा के बारे में ज्यादा लोग जानेंगे।