उत्तराखंड की बेटी का कीर्तिमान, जीता पहला अंतर्राष्ट्रीय खिताब, बधाई दें
Sep 4 2017 6:22PM, Writer:प्रगति
उत्तराखंड की बेटी कुहू ने अपने खेल से दुनिया में उत्तराखंड की धमक बढ़ा दी है। इस बेटी की जितनी तारीफ की जाए उतना ही कम है। कुहू ने बैडमिंटन में पहला इंटरनेशनल खिताब अपने नाम कर दिया है। इसके साथ ही कुहू के लिए देशभर से बधाई संदेश आ रहे हैं। आपको बता दें कि ग्रीस में ग्रीस ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप चल रही थी। इस चैंपियनशिप में कुहू ने जबरदस्त खेल दिखाया है। मिक्स्ड जबल्स के फाइनल में कुहू के शानदार खेल बदौलत ये जीत हासिल हुई है। इस फाइनल में कुहू के जोड़ीदार रोहन कपूर ने भी जबरदस्त खेल दिखाया। कमाल की बात ये है कि इस सीरीज के फाइनल में इस जोड़ी का मुकाबला भारतीय जोड़ी से ही थी। जी हां फाइनल में कुहू और रोहन की जोड़ी ने भारत के ही उत्कर्ष अरोड़ा और करिश्मा वाडकर को जोड़ी को मात दी। इसके साथ ही देशभर से कुहू को बधाई संदेश दिए जा रहे हैं।
अब आपको बताते हैं कि इस फाइनल का स्कोर क्या रहा है। कुहू-रोहन की जोड़ी ने 21-19, 21-19 के सेट से ये जीत हासिल की है। शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में कुहू-रोहन की जोड़ी ने स्वीडन की जोड़ी को मात दी थी। स्नवीडन की कार्ल हड़बक्का और टिल्डा की जोड़ी को इस खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। लेकिन कुहू और रोहन की जोड़ी ने जीत हासिल कर सभी को हैरान कर दिया। सेमीफाइनल में कुहू और रोहन की जोड़ी ने विरोधियों को 21-11-21-14 से हराया । क्वार्टर फाइनल में इस जोड़ी ने ग्रीस की ही जोड़ी को मात दी थी। ये पहली बार नहीं है कि कुहूने इंटरनेशनल लेवल पर कोई बड़ा खिताब अपने नाम किया हो। साल 2013 में बेल्जियम में वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में जूनियर मिक्स्ड डबल्स में भी कुहू ने खिताब जीता था।
उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार ने इस जीत पर कुहू को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस लेवल पर कुहू का ये पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब है। इस तरह से कुहू के करियर को नई उड़ान मिलेगी। जूनियर वर्ग की होते हुए देहरादून निवासी कुहू सीनियर लेवल पर भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। कहा जा रहा है कि कुहू के खेल को देखकर खुद सानिया नेहवाल भी हैरान हैं। बताया जा रहा है कि सानिया नेहवाल खास तौर पर उनके खेल को देख रही हैं। सलेक्टर्स का कहना है कि कूहु का खेल अपने आप में अलग है। इस खेल की बदौलत ही वो लगातार आगे बढ़ती जा रही हैं। फिलहाल कुहू को राज्य समीक्षा तरफ से बधाइयां। ऐसे ही बढ़ती रहो, तरक्की करती रहो, मंजिलें आपका बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। जय उत्तराखंड