image: President ramnath kovind will visit kedarnath

केदारनाथ के दर पर पहली बार, इस दिन शीश झुकाने आएंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद!

Sep 4 2017 7:34PM, Writer:सुरेश

उत्तराखंड के बाबा केदारनाथ, जिनके दिव्य आशीर्वाद को पाने के लिए दुनिया तरसती रहती है। आप मानें या ना मानें लेकिन उत्तराखंड आपदा के बाद से केदारनाथ का महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है। दुनिया ने देखा कि किस तरह से केदारनाथ में तबाही आई थी। इसके बाद भी भोलेनाथ के मंदिर और शिवलिंग को खंरोच तक नहीं आई। ये चमत्कार ही कहा जा सकता है कि एक बड़ी सी शिला को भगवान ने ढाल बना लिया था। इस चमत्कार के बाद से दुनविया हैरान है। हर कोई बस एक बार बाबा के दर्शन करना चाहता है। इस बीच देश के 14 वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद केदारनाथ के दर्शनों के लिए आ रहे हैं। आपको बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का वैसे भी उत्तराखंड से गहरा रिश्ता रहा है। हरिद्वार में वो कई सालों तक दिव्य प्रेम सेवा मिशन से जुड़े रहे हैं। इस बीच खबर है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद केदार दौरे पर आने वाले हैं।

अब तक का कार्यक्रम कहता है कि 22 सितंबर को राष्ट्रपति पहली बार केदारनाथ के दौरे पर आ रहे हैं। राष्ट्रपति वैसे भी बाबा केदार के बहुत बड़े भक्त कहे जाते हैं। कार्यक्रम के मुताबिक 22 सितंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद केदारनाथ धाम में बाबा केदार बाबा के दर्शन तो करेंगे ही। साथ ही केदारपुरी में एक घाट का शिलान्यास कर सकते हैं। हालांकि सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रपति के दौरे की चर्चा तो है, लेकिन अब तक उनका कोई आधिकारिक कार्यक्रम प्रशासन को नहीं मिला है। आपको यहां खास बात ये भी बताना चाहते हैं कि पिछले ही दिनों उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राश्ट्रपति से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के दौरान त्रिवेंद्र ने राष्ट्रपति को उत्तराखंड आने का न्यौता दिया था। बताया जा रहा है कि सीएम त्रिवेंद्र के न्यौते को राष्ट्रपति ने स्वीकार भी कर लिया था।

कहा जा रहा है कि कुछ वक्त बाद राष्ट्रपति का 22 सितंबर का संभावित कार्यक्रम उत्तराखंड पहुंचा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का ये दौरा कई मायनों में काफी अहम भी है। पहली बात तो ये है कि राष्ट्रपति बनने के बाद वो पहली बार उत्तराखंड के इस धाम में आएंगे। इसके साथ ही माना जा रहा है कि इस दौरान राष्ट्रपति कई घोषणाएं भी कर सकते हैं। देश के बड़े बड़े राजनेताओं, उद्योगपति और बड़ी हस्तियों के लिए उत्तराखंड के बाबा केदार पूज्यनीय हैं और ये बात पहले भी साबित हो चुकी है। आपको याद होगा कि इस बार केदार धाम के जब कपाट खुले थे तो देश के पीएंम मोदी सबसे पहले बाबा के दर्शनों के लिए पधारे थे। नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ में रुद्राभिषेक किया था और देश की जनता से आह्वान किया था कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में केदार धाम में पधारें। इस बीच खबर तो ये भी है कि 2019 के चुनावों का आगाज भी केदार धाम से ही होगा।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home