image: Anushka juyal will become new shining star in badminton

उत्तराखंड में तैयार हो रही है अगली सायना नेहवाल, 11 साल की इस बेटी के खेल में जादू है

Sep 5 2017 12:27PM, Writer:कपिल

कहते हैं कि प्रतिभा और हुनर किसी चीज के मोहताज नहीं होते। वक्त मिलने पर ये खुद अपना जलवा दिखाते हैं। आप मेहनत करते रहिए, सफलता आपके पीछे दौड़ी चली आएगी। ऐसा ही कुछ काम कर रही है उत्तराखंड की बेटी अनुष्का जुयाल। एक शानदार बैडमिंटन खिलाड़ी, जिसने अपने खेल से अच्छे खासे खिलाड़ियों को परास्त किया है। पिता से प्रेरणा लेकर अनुष्का ने बैडमिंटन में दम दिखाना शुरू कर दिया है। स्टेट लेवल पर तो वो कई टूर्मानेंट अपने नाम कर चुकी है। अंडर-11 कैटेगिरी में अनुष्का कई पदक अपने नाम कर चुकी है। इके अलावा नेशनल लेवल पर पीएनबी मेटलाइफ बैडमिंटन टूर्नामेंट में भी अनुष्का ने खिताब अपने नाम किया। ऑल इंडिया सब जूनियर रैंकिंग टूर्नामेंट में अनुष्का जुयाल मेन ड्रा में खेल रही है।

खुशी की बात तो येे भी है कि अनुष्का का सलेक्शन खेलो इंडिया के तहत हैदराबाद में होने वाली नेशनल चैंपियन शिप के लिए हो गया है। अनष्का को इस लवल का खिलाड़ी बनाने में उनके पिता का बड़ा हाथ रहा है। पिता से प्रेरणा लेकर अनुष्का ने बैडमिंटन का ककहरा सीखना शुरू किया। अनुष्कगा के पिता प्रवीन जुयाल खुद एक शानदार बैडंमिंटन खिलाड़ी रह चुके हैं। उन्होंने ही अनुष्का को बैडमिंटन सिखाने का जिम्मा उठाया। धारी धीरे अनुष्का जल्द ही बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन करने लगी। 8 साल की उम्र से अनुष्का ने बैडमिंटन अपने हाथ में थाम लिया। सिर्फ तीन साल में ही इस लड़की ने राज्य और नेशनल लेवल पर चमक बिखेरनी शुरू कर दी। पिता चाहते हैं कि उनकी बेटी स्पोर्ट्स में ही करियर बनाए। अनुष्का अपने स्कूल की मेधावी छात्रा हैं ।

अनुष्का पर पढ़ाई का दबाव न पड़े, इसलिए उन्होंने बेटी को सीबीएसई बोर्ड से उत्तराखंड बोर्ड के स्कूल में डाल दिया। अनुष्का खेल के साथ शिक्षण में भी अव्वल रहती है। अनुष्का सुबह चार बजे उठती हैं। उसे योग का प्रशिक्षण दिया जाता है। शाम को दो घंटे बैडमिंटन की स्किल्स ट्रेनिंग दी जाती है। खुद अनुष्का के पिता ही उन्हें ट्रेनिंग देते हैं। मैदान में खिलाड़ी को तराशने की जितनी जिम्मेदारी कोच की होती है, उससे कई ज्यादा जिम्मेदारी खद अनुष्का के पिता निभा रहे हैं। अपर नत्थनपुर निवासी प्रवीन कुमार जुयाल खुद बैडमिंटन के बहतरीन खिलाड़ी रह चक हैं। प्रवीण जयाल राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोडारना में सहायक व्यायाम शिक्षक हैं। इसके अलावा उनकी पत्नी मीनू जुयाल भी महाराणा प्रताप स्पोटर्स कॉलेज में सहायक अध्यापिका हैं। अनुष्का की एक और बहन है नंदिनी, दोनों ही बेटियां आज नाम कमा रही हैं।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home