image: School Holiday due to Heavy Rain on 25 August

उत्तराखंड: 25 अगस्त को भारी बारिश की संभावना, इस जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

25 अगस्त को उत्तराखंड के कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ-साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना व्यक्त की है। इसे देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत स्कूलों में छुट्टी के निर्देश जारी किये हैं..
Aug 24 2025 8:40PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

मौसम विभाग ने आज जारी किए मौसम के पूर्वानुमान में 25 अगस्त को उत्तराखंड के कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ ही आकाशीय बिजली चमकने, वर्षा के अति-तीव्र से अत्यंत तीव्र होने की संभावना व्यक्त की गई है। अलर्ट के बाद एह्तयातन स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी किये गए हैं।

School Holiday due to Heavy Rain on 25 August

स्कूली नौनिहालों और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मध्यनजर दिनांक 25 अगस्त 2025 को देहरादून, नैनीताल, उत्तरकाशी, और चमोली जिलों में संचालित शासकीय गैर शासकीय और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिलाधिकारी कार्यालय के आदेशों के अनुसार इन जिलों में सोमवार को कोई भी स्कूल नहीं खुलेंगे। स्कूलों में अवकाश के निर्देशों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय एवं जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश जारी किये हैं, जिनके अनुसार देहरादून, नैनीताल, उत्तरकाशी, और चमोली जिलों के अंतर्गत समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त सुरक्षा आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home