image: Stones fell on Devat village from hills in Pithoragarh

उत्तराखंड: रात में अचानक पहाड़ से गांव पर गिरने लगे पत्थर, खराब मौसम में घरों से बाहर भागे लोग

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के देवत गांव में कल रात फिर पत्थर गिरने से हड़कंप मच गया। खराब मौसम में परिवार सहित घर छोड़कर ग्रामीणों ने रात नैनी सैनी बारात घर में गुजारी।
Aug 25 2025 2:42PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड के पहाड़ों में भारी बारिश के बाद भूस्खलन से गांवों में डर का माहौल है। ग्रामीण रात रात भर सो नहीं पा रहे। कुछ दिन पहले ही पिथौरागढ़ के देवत गांव में पहाड़ से पत्थर गिरने के बाद दुर्घटना हो गई थी, कल रात फिर पहाड़ से पत्थर गिरने के बाद देवत गांव के लोग घर छोड़कर बाहर निकल गए।

Stones fell on Devat village from hills in Pithoragarh

देवत गांव में पिछले दिनों पहाड़ से गांव में पत्थर गिरने से एक बच्चे की दुखद मृत्यु हो गई थी, इसके साथ ही गांव के चार और लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कल रात फिर पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के नैनी सैनी पट्टी के देवत गांव में देर रात पहाड़ से पत्थर गिरने लगे। पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सभी लोगो ने डर के मारे खराब मौसम होने के बाद भी अपने-अपने घर छोड़ दिए। लोग गांव छोड़कर नैनी सैनी पहुंचे और रात एक बारात घर में गुजारी।

बारातघर में बिताई रात

Stone fell on Devat Village in Pithoragarh
1 /

सुबह राज्य मंत्री गणेश भंडारी और जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी आदि लोग देवत पहुंचे, लोगों से बात कर उनका हाल-चाल जाना। लोगों ने बताया कि रात को बादलों की भयानक गड़गड़ाहट और बिजली कौंधने की आवाज से पहले से ही डर का माहौल था। रात को अचानक पहाड़ों से पत्थर गिरने लगे, जिसके बाद गांव वालों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। दरअसल देवत गांव से लेकर पहाड़ की चोटी तक हजारों पत्थर हैं जो भारी बारिश में अपने आप ही खिसक कर गांव पर गिर रहे हैं। गांव के लोग डर के माहौल में जीने को मजबूर हैं।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home