image: More than 300 arrested in Operation Kalanemi

उत्तराखंड: ऑपरेशन कालनेमि में रडार पर आये 4000 लोग, बांग्लादेशी सहित 300 से ज्यादा गिरफ्तार

हरिद्वार में 2301 लोगों का सत्यापन और 162 गिरफ्तारियां, देहरादून में 865 सत्यापन और 113 गिरफ्तारियां, जबकि उधम सिंह नगर में 167 सत्यापन और 17 गिरफ्तारियां हुई हैं। इसके अलावा, राज्य के अन्य हिस्सों में भी अभियान लगातार जारी है।
Aug 25 2025 8:12PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

देवभूमि उत्तराखंड के मूल स्वरूप की रक्षा के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चलाया जा रहा ऑपरेशन कालनेमि पूरे प्रदेश में बड़ी सफलता प्राप्त कर रहा है। पुलिस और प्रशासन अब तक प्रदेश में 4000 से अधिक लोगों का सत्यापन कर चुका है, जिनमें से 300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। धामी सरकार की ये कार्रवाई पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है।

More than 300 arrested in Operation Kalanemi

उत्तराखंड मुख्यमंत्री कार्यालय का कहना है कि, "इस अभियान का असर सबसे ज्यादा उन जिलों में देखने को मिल रहा है, जहां बाहरी तत्वों की गतिविधि की सूचना मिली थी। हरिद्वार जिले में 2301 लोगों का सत्यापन और 162 गिरफ्तारियां, देहरादून में 865 सत्यापन और 113 गिरफ्तारियां, जबकि उधम सिंह नगर में 167 सत्यापन और 17 गिरफ्तारियां हुई हैं। इसके अलावा, राज्य के अन्य हिस्सों में भी अभियान लगातार जारी है। मुख्यमंत्री धामी की इस सख्त कार्यशैली ने साफ कर दिया है कि देवभूमि में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि, पहचान छिपाकर धोखाधड़ी या धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

ऑपरेशन कालनेमि में पकड़ा गया बांग्लादेशी

देहरादून में इस अभियान के तहत एक बांग्लादेशी नागरिक को भी गिरफ्तार किया गया है, जो अपनी पहचान छिपाकर यहां रह रहा था। ऑपरेशन कालनेमि को लेकर धामी सरकार की यह कार्रवाई न केवल कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, बल्कि उत्तराखंड की आध्यात्मिक पवित्रता को बनाए रखने का एक ठोस संदेश भी है। सीएम धामी का यह निर्णायक नेतृत्व राज्य के लोगों में विश्वास और सुरक्षा की भावना को और मजबूत कर रहा है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home