Video: देवभूमि का छोरा बना देश की धड़कन, इस उत्तराखंडी गीत ने बॉलीवुड को दी टक्कर
Sep 5 2017 4:21PM, Writer:प्रगति
क्या हम इसे ऐसी आवाज कह सकते हैं, जो लगातार दिलों को लूटती जा रही है ? एक उत्तराखंडी की आवाज में ऐसा जादू है कि हर किसी के कानों में घुल रहा है। एक कहावत है कि पहाड़ी चाहे कहीं भी रहें, लेकिन अपने मिट्टी को नहीं भूलते। ऐसा ही कुछ ये उत्तराखंडी छोरा भी कर रहा है। जुबिन नौटियाल के बारे में तो आपने सुना ही होगा। उत्तराखंड के रहने वाले इस सिंगर ने कामयाबी की एक ऐसी इबारत खड़ी की है कि हर कोई नया गीतकार इन्हें अपना आदर्श मानने लगा है। बॉलीवुड को लगातार जुबिन अपनी सेवाएं देते जा रहे हैं। आज जुबिन की आवाज का जादू पहाड़ों की वादियों से निकलकर देश को अपना दीवाना बना रहा है। आज हर सुपरहिट गीत जुबिन के नाम है। आपको याद होगा कि इससे पहले जुबिन ने उत्तराखंडी गीत ओ साथी को एमटीवी स्टूडियो में गाया था। रैपर बादशाह ने इस गीत में उनका साथ दिया था।
इस बीच लाखों करोड़ों लोगों को इंतजार था कि क्या जुबिन इस गीत का कोई वीडियो भी जारी करेंगे। इस वीडियो को देखने से पहले आपको ये भी बताते चलें कि जुबिन गायकी के साथ साथ अदाकारी के भी उस्ताद हैं। किसी मंझे हुए कलाकार की तरह जुबिन ने ‘ओ साथी’ गीत में एक्टिंग की है। बेहतरीन आवाज के धनी जुबिन ने इस गीत को बड़े ही शानदार तरीके से गाया है। ये गीत जिस दिन पहली बार रिलीज हुआ था तो इसे एक दिन में ही 12 लाख से ज्यादा लोगो ने देखा। प्रसिद्ध पहाड़ी गीत 'ओ साथी ओ साथी' को बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल ने फेमस रेपर बादशाह के साथ बेहतरीन तरीके से पेश किया है। आपको बता दें कि जुबिन जौनसार के रहने वाले हैं। मूल रुप से इस गाने को जौनसारी गायक खजान दत्त शर्मा द्वारा गाया गया है। अपने प्रियजनों को याद करते हुए बनाया गया है।
उत्तराखंड के जिला जौनसार में ये भाषा बोली जाती है। जहां महाभारत में कौरवो को पांडवों की उत्पत्ति का पता चला था है। अगर आप भी इस वीडियो को देखेंगे तो पागल हुए बिना नहीं रह पाएंगे। जुबिन और सफलता शायद एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। उत्तराखंड से निकलकर आज से संगीत सम्राट देश की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहा है। इसके बाद भी वो अपने उत्तराखंड को नहीं भूलते। जुबिन से प्रेरित होकर कुछ वक्त पहले उत्तराखंड के सिंगर शाश्वत जे पंडित, पंकज सती और अर्पित शिखर ने भी इसी गीत को गाया था। इसके बाद जुबिन ने इन तीनों की तारीफ भी थी। जुबिन एक सीधे साधे उत्तराखंडी हैं। अपने शांत स्वभाव और मासूम चेहरे की वजह से वो आज कई लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। खैर जिस वीडियो का देश को इंतजार था आखिरकार वो वीडियो सामने आ गया है। जुबिन एक बार फिर से जच रहे हैं।