Video: सिर चढ़कर बोला उत्तराखंड का जादू, पहाड़ियों के हुनर का सबूत है ये गीत
Sep 5 2017 9:29PM, Writer:प्रगति
आपको आज हम एक सुपरहिट पहाड़ी गाना सुना रहे हैं। ये गाना है बबली तेरो मोबाइल। हालांकि ये गाना गजेंद्र सिंह राणा का गाया हुआ है। लेकिन इस बार इस गाने को आप इस अंदाज में सुनेंगे तो हो सकता है कि पुराना गाना भूल जाएं। इस गाने को गढ़वाली सिंगर करन नवानी ने गाया है। इस गीत के डायरेक्टर विवेक भट्ट हैं। इसके अलावा इसके प्रोड्यूसर विवेक भट्ट हैं। प्रोड्यूसर अरमान, शौमिल शेऱ की सिनेमेटोग्राफी, फैजल खान की एडिटंग से गीत और ज्यादा खूबसूरत बना है। अब बात इस गीत के स्टार कास्ट की करते हैं। अदिति ठाकुर और विवेक उत्सव ने इस गीत में शानदार एक्टिंग की है। ये गीत बता रहे है कि उत्तराखंड के बंदों में हुनर की कोई कमी नहीं है। आज के दौर में पहाड़ी टैलेंट की हर जगह चर्चाएं हो रही है। इनमें से एक टैलेंट हैं करन नवानी । करन ने यू-ट्यूब और फेसबुक के जरिए लोगों तक अपने हुनर का जादू पहुंचाने की सोची थी।
आज करन के यू-ट्यूब चैनल के सब्सक्राइबर्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। उनका हर गाना या यूं कहें कि नया मैशअप यू-ट्यूब पर अच्छे खासे हिट्स बटोर रहा है।करन ने किसी और भाषा या बोली के गाने नहीं , बल्कि उत्तराखंड के गीतों की ही तरफ फोकस किया है। बेहतरीन एडिटिंग के जरिए हर बार करन कुछ ना कुछ नया करते हैं। इसके साथ ही वो नए नए प्रयोग भी करते हैं। आज हम आपको उनके यू-ट्यूब चैनल से वो गाना दिखा रहे हैं, जो उत्तराखंड में काफी सुर्खियां बटोर चुका है। मतलब कुछ मिलाकर इस गाने में तथ्यों और भाषा से छेड़छाड़ ना करते हुए, नयापन दिया गया है। बेहतरीन हैं उत्तराखंड के य़े नए गीतकार और संगीतकार, जो अपने हुनर को लगातार तराशते जा रहे हैं, पुराने गीतों से बिना छेड़छाड़ किए हुए उन्हें और भी ज्यादा निखार रहे हैं और सबसे खास बात ये है कि अपनी जड़ों को किसी भी हाल में नहीं भूलना चाहते।
आज देशभर में पहाड़ी हुनर का डंका बज रहा है। पहाड़ी सिगर्स ने तो उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपनी आवाज का लोहा मनवाया है। इस वीडियो से पता चलता है कि आगे चलकर उत्तराखंड के युवा किस लेवल पर जाने वाले हैं। करन नवानी ने जिस खूबसूरती से इस गाने को पेश किया है , वो कमाल है। ये बात जरूर है कि यू-ट्यूब पर बबली तेरो मोबाइल का नया वर्जन काफी पॉपुलर हो रहा है। आप भी एक बार ध्यान से ये गाना सुनेंगे तो हैरान हुए बिना नहीं रह पाएंगे। इसमें कोई डांस वांस वाला म्यूजिक नहीं दिया गया है, बल्कि इस गाने को एकांत में सुनने के लिए बनाया गया है। राज्य समीक्षा का उद्देश्य है कि ऐसे पहाड़ी हुनरमंदों को बड़ा मंच मिलना चाहिए। इस तरह से वो अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकेंगे। फिलहाल इस गीत की पूरी टीम को राज्य समीक्षा की टीम की तरफ से हार्दिक बधाई।