image: School Holiday due to Heavy Rain on 30 August

उत्तराखंड: 30 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार कल शनिवार 30 अगस्त को उत्तराखंड कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। जिसको लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
Aug 29 2025 8:20PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड मौसम विभाग ने कल 30 अगस्त को प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी बारिश के साथ ही आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई है। जिला प्रशासन ने मौसम अलर्ट के चलते बच्चों की सुरक्षा के मद्देनज़र जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी किये हैं।

School Holiday due to Heavy Rain on 30 August

उत्तराखंड में इन दिनों पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक लगातार भारी बारिश हो रही है। जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, मलबा आने आदि समस्याएं हो रही हैं। वहीं मैदानी इलाकों में भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। जलभराव की समस्या इतनी बढ़ रही है कि गाड़ियां भी डूब रही हैं। ऐसे में विद्यार्थियों की सुरक्षा पर बात आती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार कल 30 अगस्त को उत्तराखंड कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। जिसको लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों के सभी स्कूलों में रहेगी छुट्टी

मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के बाद रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और उधम सिंह नगर जिला प्रशासन ने जिलों में संचालित शासकीय गैर शासकीय और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है। रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और उधम सिंह नगर जिलाधिकारी कार्यालय के आदेशों के अनुसार जिले में कल शनिवार 30 अगस्त को सभी सरकारी, गैरसरकारी स्कूलों की छुट्टी रहेगी। जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मध्यनजर स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home