image: Special trains from Uttarakhand to these cities during festival season

उत्तराखंड: त्योहार सीजन में रेलवे के खास इंतज़ाम, इन शहरों के लिए चलेंगी विशेष ट्रेन

उत्तराखंड रेलवे की ओर से त्योहार सीजन के लिए विशेष ट्रेनों का सञ्चालन शुरू किया गया है। इनका उद्देश्य पर्व सीजन में यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है।
Sep 2 2025 11:22AM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

त्योहारों का सीजन शुरू होते ही रेलवे ने खास इंतज़ाम किए हैं। दीपावली, दुर्गा पूजा और छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के लालकुआं रेलवे स्टेशन से कोलकाता और प्रयागराज के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। उत्तराखंड रेलवे अधिकारियों के अनुसार इन ट्रेनों का उद्देश्य पर्व सीजन में यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है।

Special trains from Uttarakhand to these cities during festival season

उत्तराखंड रेलवे अधिकारियों का कहना है कि फेस्टिवल सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनों से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। त्योहारों पर घर जाने वाले यात्रियों को अब अतिरिक्त विकल्प मिल सकेगा और यात्रा पहले से अधिक आसान हो जाएगी।

इन शहरों के लिए चलेगी विशेष ट्रेन

लालकुआं से कोलकाता के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन (05060) हर गुरुवार को दोपहर 1:35 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन पीलीभीत, लखीमपुर, सीतापुर, गोरखपुर, छपरा, मुजफ्फरपुर, बरौनी और आसनसोल समेत कई स्टेशनों से होकर अगले दिन रात 11:55 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 05059 हर शनिवार सुबह 5 बजे कोलकाता से चलेगी और अगले दिन दोपहर 3:45 बजे लालकुआं पहुंचेगी। इस विशेष सेवा का संचालन 4 सितंबर से 15 नवंबर तक होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें स्लीपर, एसी और सामान्य श्रेणी शामिल हैं।
ट्रेन संख्या 04117 प्रयागराज–लालकुआं हर गुरुवार रात 11:30 बजे प्रयागराज से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12:45 बजे लालकुआं पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 04118 हर शुक्रवार दोपहर 2:50 बजे लालकुआं से चलकर शनिवार सुबह 4:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। यह सेवा 18 सितंबर से 7 नवंबर तक जारी रहेगी। लगभग 629 किलोमीटर की दूरी यह ट्रेन 13 घंटे 15 मिनट में तय करेगी और मार्ग में कानपुर, फर्रुखाबाद, कासगंज, बरेली और इज्जतनगर समेत कई स्टेशनों पर रुकेगी।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home