image: 16 teachers of Uttarakhand will receive Shailesh Matiyani Award

उत्तराखंड: 16 अध्यापकों को शैलेश मटियानी पुरस्कार, राज्यपाल शिक्षक दिवस पर करेंगे सम्मानित

उत्तराखंड सरकार ने शैलेश मटियानी शैक्षिक पुरस्कार 2025 के लिए अलग-अलग जिलों के 16 शिक्षकों को चयनित किया गया है।
Sep 2 2025 9:08PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शिक्षकों को उनके अद्वितीय कार्य के लिए शैलेश मटियानी पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष भी कई शिक्षकों का चयन इस सम्मान के लिए किया गया है।

16 teachers ro receive Shailesh Matiyani Award 2025

उत्तराखंड सरकार ने इस बार 16 शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार-2025 से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। आगामी 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर इस वर्ष प्रदेश के 16 उत्कृष्ट शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह राजभवन में आयोजित समारोह में इन शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने बताया कि पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों में— प्रारंभिक शिक्षा से 9 शिक्षक, माध्यमिक शिक्षा से 5 शिक्षक और प्रशिक्षण संस्थान एवं संस्कृत शिक्षा से 1-1 शिक्षक शामिल हैं।

प्रारंभिक शिक्षा श्रेणी

मुरारी लाल राणा :- उत्तरकाशी
रंभा शाह :- चमोली
मिली बागड़ी :- रुद्रप्रयाग
डॉ. यतेंद्र प्रसाद गॉड :- पौड़ी गढ़वाल
रजनी मंगाई :- टिहरी गढ़वाल
ठाट सिंह :- हरिद्वार
दीवान सिंह कठायत :- पिथौरागढ़
नरेश चंद्र :- चंपावत
डॉ. विनीता खाती :- अल्मोड़ा

माध्यमिक शिक्षा श्रेणी

डॉ. सुनीता भट्ट :- देहरादून
पुष्कर सिंह नेगी :- पौड़ी गढ़वाल से
गीतांजलि जोशी :- उत्तरकाशी
प्रकाश चंद्र उपाध्याय :- चंपावत
दीपक चंद्र बिष्ट :- अल्मोड़ा

प्रशिक्षण एवं संस्कृत शिक्षा श्रेणी

प्रवक्ता राजेश कुमार पाठक :- प्रशिक्षण संस्थान (डायट डीडीहाट)
डॉ. बलदेव प्रसाद चमोली :- संस्कृत शिक्षा (हरिद्वार)


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home