Video: पहाड़ की बेटी के साथ हिंदुस्तान, ये शेरनी सा जिगर पहाड़ी बेटियों का होता है !
Sep 6 2017 7:22PM, Writer:प्रगति
पहाड़ के एक छोटे से कस्बे की रहने वाली लड़की ने साबित कर दिया कि पहाड़़ की बेटियां कभी किसी के सामने डरती नहीं हैं। हिमाचल के एक छोटे से कस्बे भाम्बला की रहने वाली लड़की कंगना रनौत आज पूरे देश में चर्चा का सबब बन गई है। बॉलीवुड के बड़े परिवारों में से एक रोशन खानदान की इस लड़की ने ईंट से ईंट बजा दी है। जो रितिक रोशन पहले लगातार कंगना के ई-मेल्स लीक कर रहे थे, जो रितिक रोशन कभी कंगना को जादू-टोना करने वाली लड़की कहते थे, आज वो ही रितिक रोशन देश भर के निशाने पर हैं। आज हम आपको एक बार फिर से कंगना का वो वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसमें उन्होंने रितिक रोशन की हर हरकत का खुलासा किया है। इसे लेकर कंगना ने एक टीवी इंटरव्यू में कुछ बड़ी बातें बताई हैं। कंगना का कहना है कि कहा कि वो रितिक रोशन के साथ रिलेशन में थी और दोनों जल्द ही शादी करना चाहते थे।
कंगना ने कहा कि रितिक ने सुज़ैन खान के साथ तलाक के बाद उनसे शादी का वादा किया था लेकिन तलाक के बाद रितिक ने उन्हें पहचानने से इनकार कर दिया। कंगना और रितिक के बीत सात साल की दोस्ती थी। रितिक ने बीच में उन्हें पागल साबित करने की कोशिश की। कंगना ने साफ लफ्जों में कहा है कि रितिक ने उन्हें कई बार धमकी भी दी। कंगना ने देश के सामने बताया कि उन्होंने 2015 में रितिक के पिता राकेश रोशन को फोन करके इस बारे में जानकारी दी थी कि रितिक उन्हें धमकी दे रहे हैं। राकेश रोशन ने उन्हें भरोसा दिया कि इस मामले में वो कंगना की मदद करेंगे। इसके बाद राकेश रोशन का फोन उनके पास आया और कहा कि ‘रितिक को अब तुमसे नहीं मिलना है और इस मैटर को तुम यहीं क्लोज करो।’ आप समझ सकते हैं कि कंगना पर उस वक्त क्या बीती होगी।
कंगना ने कहा कि उन्होंने राकेश रोशन से कहा था कि रितिक को सामने बुलाएं लेकिन राकेश जी ने कहा कि ‘मैं उसे नहीं बुला सकता और वो तुमसे मिलना नहीं चाहता।’ कंगना कहती हैं कि जब क्वीन रिलीज़ हुई तो रितिक उनके पास आए और कहा कि ‘मुझसे बड़ी गलती हो गई, मुझे माफ कर दो।’ इसके बाद कंगना कहती है कि उन्होंने रितिक को साफ कहा कि पहले अपना दिमाग दुरुस्त कर लें और बताएं कि शादी करनी है या नहीं। इस पर रितिक को कोई जवाब देते नहीं बना। बीच में अचानक कुछ ऐसा हुआ था कि रितिक ने कंगना की सारी मेल लीक कर दी थी। कंगना के एक के बाद एक खुलासे से बॉलीवुड थर्रा गया है। पहाड़ की लड़की ने साबित कर दिया है कि कोई भी बेटियों को गलत नहीं ठहरा सकता। आज पूरा देश कंगना के साथ खड़ा है, उधर रोशन परिवार से कोई जवाब देते नहीं बन रहा है। देखिए इंडिया टीवी पर दिया गया वो इंटरव्यू