image: Mamta rawat the brave girl of uttarakhand

Video: देवभूमि की बेटी को अमिताभ का सलाम, सम्मान में सिंगर शान ने गाया ‘बेड़ु पाको’

Sep 6 2017 9:24PM, Writer:शिखा

मौका था स्टर प्लस के शो आज की रात है जिंदगी की लॉन्चिंग का। ये शो पिछले साल अमिताभ बच्चन द्वारा लॉन्च किया गया था। इस दौरान बॉलीवुड सिंगर शान और उत्तराखंड की बेटी ममता रावत ने ने बेहतरीन गीत बेड़ु पाको गाया था। ये वो पल था जब इस पहाड़ी लड़की को अमिताभ ने सलाम ठोका था। उत्तरकाशी के भंकोली गांव की रहने वाली ममता रावत युवाओं के लिए आदर्श और महिला सशक्तीकरण की मिसाल बन गई । जून 2013 की केदारनाथ आपदा में उन्होंने सैकड़ों पर्यटकों और यात्रियों को सुरक्षित निकालने में मदद की थी। इस जज्बे को सलाम करने के लिए अमिताभ बच्चन ने खास तौर पर इस कार्यक्रम में ममता को बुलाया था। ममता के पिता रामचंद्र सिंह रावत खेतीबाड़ी और चाय की दुकान चलाकर परिवार की आजीविका चलाते थे। चार बच्चों में ममता तीसरे नंबर की हैं।

जब ममता दस साल की थी, तो उसके सिर से पिता का साया उठ गया और अगस्त 2012 की आपदा ने उसका घर भी छीन लिया, लेकिन ममता ने हिम्मत नहीं हारी। NIM से पर्वतारोहण का कोर्स करने के बाद ममता ने ट्रैकिंग गाइड के तौर पर काम शुरू किया। वो जून 2013 में दिल्ली और मुंबई के 50 बच्चों को दयारा ट्रैकिंग पर ले गई थी, लौटते वक्त रास्ते और पुल के बाढ़ में बह जाने से पूरे दल समेत बीच में फंस गई। तब अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए ममता ने सभी बच्चों को सुरक्षित निकाला। NIM के प्रिंसिपल कर्नल अजय कोठियाल ने ममता को नया घर बनाकर दिया । लगान फेम निर्माता निर्देशक आशुतोष गोवारीकर ने 'एवरेस्ट' सीरियल में मुख्य अभिनेत्री के जोखिम भरे दृश्यों में ममता को बॉडी डबल के तौर पर काम दिया था। आप समझ सकते हैं कि ये पहाड़ी बेटी कैसी हिम्मती है।

स्टार प्लस पर 'आज की रात है जिंदगी' सीरियल में खुद अमिताभ बच्चन ने उसकी हिम्मत, हौसले और जज्बे को सलाम किया। इस दौरान शान ने भी बेड़ु पाको गाया। यूथ फाउंडेशन से जुड़ कर ममता युवाओं को नई दिशा दे रही हैं। इसके साथ ही महिला सशक्तीकरण की मुहिम में जुटी है। उत्तरकाशी के रैथल गांव में पर्यटन, कृषि-बागवानी और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के मेगा प्रोजेक्ट पर ममता काम कर रही हैं। स्थानीय युवतियों और महिलाओं के सहयोग से इसे अंजाम तक पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं। आज अपने इन्हीं कामों की वजह से देवभूमि की बेटियां दुनिया भर में उत्तराखंड का नाम रोशन कर रही हैं। राज्य समीक्षा की टीम की तरफ से ममता रावत को सलाम। अब आप ये वीडियो देखिए।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home