image: Sunil Kapoor who shot himself was an RTI activist

Dehradun News: RTI एक्टिविस्ट था खुद को गोली मारने वाला सुनील कपूर, फेसबुक पर डालता था भ्रष्टों के स्टिंग

देहरादून में पकड़े जाने के डर से सुनील कपूर ने खुद को गोली मार कर अपनी जान ले ली। आखिर कौन था ये सुनील कपूर? आखिर ऐसा क्या हुआ कि पकड़े जाने के डर से सुनील कपूर ने पुलिस पर गोलियां दाग दी.. जानिए
Sep 14 2025 8:54PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

देहरादून में आज शाम हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर पर गोलियां मार कर फरार हुए सुनील कपूर ने आत्महत्या कर ली। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक हरिद्वार पुलिस, देहरादून पुलिस और हरियाणा पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन पर फोर्स लक्ष्मण चौक स्थित एक घर पर पहुंची। संजय कपूर को खिड़की से पता लग गया कि वह चारों ओर से घिर चुका है, इसके बाद अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से उसने खुद को गोलीमार ली।

Sunil Kapoor, who shot himself, was an RTI activist

हरियाणा जींद के कई पत्रकारों से बातचीत के बाद पता लगा है कि सुनील कुमार आरटीआई एक्टिविस्ट था। स्थानीय पत्रकारों के मुताबिक सुनील कुमार पुलिस से सीधा आमना सामना करता था। पहले भी कई सिपाहियों और पुलिस के अधिकारियों की शिकायत वह कर चुका था। पुलिस के स्टिंग कर उनको सोशल मीडिया पर सुनील कपूर अक्सर डालता रहता था। सुनील कपूर की शिकायतों पर कई पुलिस के सिपाहियों और दरोगाओं पर कार्रवाई भी हो चुकी है।

इस केस में पीछा कर रही थी पुलिस

रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2024 में हरियाणा पुलिस के एक अफसर पर गंभीर आरोप लगे थे, जिनकी जांच भी की गई थी। अफसर पर हुई इस जांच की चिंगारी एक गुमनाम पत्र ने लगाई थी, जो सुनील कपूर से संबंधित था। इस मामले में सुनील कपूर पर मुकदमा भी दर्ज हुआ था। 2024 में हुए इन मुकदमों में सुनील कपूर को पुलिस तलाश कर रही थी। 2024 के इसी मामले में तलाश करते हुए हरियाणा पुलिस शनिवार को हरिद्वार आई थी।

सोशल मीडिया पर डालता था स्टिंग

सुनील कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर सिस्टम की कमियों को लेकर पोस्ट करता रहता था। सोशल मीडिया पर उसके कई स्टिंग अभी भी दिख रहे हैं। शनिवार को हरिद्वार बस अड्डे के पास हरियाणा पुलिस के दरोगा पर फायर झोंकने के बाद सुनील कपूर फरार हो गया था। देहरादून में अपने दूर के एक रिश्तेदार के पास लक्ष्मण चौक पर सुनील कपूर छुपा हुआ था। कमरे के बाहर से ताला लगा हुआ था। पुलिस ने उसे सरेंडर करने के लिए कहा लेकिन पुलिस का दावा है कि सुनील कपूर ने अपनी रिवॉल्वर से खुद को ही गोली मार दी।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home