Video: गढ़वाली सनी देओल और गढ़वाली प्रेम चोपड़ा, आ गया आग कू खेला पार्ट-3
Sep 7 2017 12:48PM, Writer:कपिल
इस बार अपना ग़ढ़वाली औगी आग लेने के चक्कर में एक लड़की के प्यार में फंस जाता है। आग के पहाड़ से तरता है तो सामने कुछ जानवर से खाने के लिए दौड़ते हैं। इस बूीच एक लड़की आकर उसकी जान बचाती है। औगी का भाई जैक ये सब देखकर खुश हो जाता है लेकिन फिर क्या होता है ? क्या औगी और जक आग के पहाड़ से आग लेकर आए ? क्या कबीले वालों की डिमांड गढ़वाली औगी पूरी कर पाएंगा ? ये सब जानने के लिए आपको गढ़वाली औगी पार्ट -3 देखना होगा। अमित थपलियाल को एक बार फिर से शुभकामनाएं। आप अपने इस हुनर से लगातार आगे बढ़ते जा रहे हैं। खास बात ये है कि पहली बार कोई उत्तराखंडी कार्टून सीरीज शुरू की गई है। इस सीरीज को लोगों की तरफ से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
आम तौर पर आपने किसी कार्टून चैनल पर हिंदी में OGGY को बोलते सुना होगा, लेकिन पहाड़ी कहां पीछे रहने वाले। दिमाग में ऐसा फितूर सवार हुआ कि गढ़वाली OGGY को पेश कर दिया। अमित थपलियाल एक बेहतरीन गायक हैं। लेकिन इस टैलेंट के बारे में शायद ही किसी को पता रहा होगा। अब हर कोई अमित के हुनर की दाद दे रहा है। अमित थपलियाल, दीपक कंतवाल, पूजा थपलियाल और पीहू रावत ये चार किरदार गढ़वाली OGGY सीरीज के बेहद अहम चेहरे हैं। कोई किसी से कम नहीं है। लेकिन इसका जो मख्य किरदार है OGGY, वो निभाया है अमित थपलियाल ने। इस सीरीज को नाम दिया गया है ‘आग कू खेला’ । आपके पास अगर 2 मिनट का वक्त है तो एक बार जरूर एक वीडियो को देखिए, गजब है और खास बात ये है कि आप खिलखिला जाएंगे।
अमित थपलियाल ने इसके अलावा गढ़वाली OGGY के भाई और कबीले वालों की आवाज की रिकॉर्डिंग भी की है। OGGY सीरीज के मुख्य किरदारों में विलेन भी हैं, जो हैं तीन कॉक्रोच। इनकी आवाज को दीपक कंतवाल ने रिकॉर्ड किया है। कुछ नया है और कुछ अलग है, इसलिए हम आपसे कह रहे हैं कि खिलखिलाने के लिए ये वीडियो जरूर देखिए। इस वीडियो के सीन को एक शानदार डबिंग दी गई है। अमित थपलियाल के इस हुनर की आपको तारीफ करनी पड़ेगी। गढ़वाली OGGY का ये अवतार आपको काफी पसंद आएगा।