image: Uttarakhand Weather Update 17 September 2025

Uttarakhand Weather Update: आज भी गर्जन के साथ भारी बारिश के आसार, इन दो जिलों में विशेष अलर्ट जारी

उत्तराखंड मौसम समाचार के अनुसार आज बुधवार 17 सितम्बर को भी उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में बारिश होने की संभावना है.. 2 जिलों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.. पढ़िए
Sep 17 2025 10:46AM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

हरादून में स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को यानि आज भी उत्तराखंड के अधिकतर जिलों में बारिश होने की संभावना है। खासकर प्रदेश के दो जिलों में लोगों को विशेष सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।

Uttarakhand Weather Update 17 September 2025

उत्तराखंड में सितंबर का आधा महीना बीत जाने के बावजूद भी मानसून और आपदा की बारिश का सिलसिला जारी है। बीते मंगलवार को देहरादून में हुई भारी बारिश के कारण कई सड़कों और पुलों को नुकसान पहुंचा है और कुछ बह गए हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस त्रासदी ने मंगलवार को 15 लोगों की जान ले ली, जिनमें से 13 लोग देहरादून के थे। वहीं, राजधानी में विभिन्न स्थानों से 16 लोग लापता हैं और 3 लोग घायल होने की सूचना है। देहरादून में स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पश्चिमी भारत के क्षेत्रों से मानसून की विदाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है, लेकिन अब भी मानसून की गतिविधि सामान्य से अधिक बनी हुई है। बीते सोमवार रात से मंगलवार तक टिहरी जनपद के देवप्रयाग और पिथौरागढ़ में लगभग 190 मिमी से अधिक वर्षा और देहरादून में सामान्य से अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई। आज बुधवार को भी उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार आज बुधवार 17 सितम्बर को भी उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चम्पावत और नैनीताल जिलों के अधिकांश स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। खासकर देहरादून और नैनीताल जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र से अति तीव्र बारिश होने को लेकर विशेष अलर्ट जारी किया गया है. प्रदेश के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है। देहरादून में आज आसमान में आंशिक रूप से लेकर सामान्यतः बादल छाए रहेंगे। देहरादून में आज कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के एक या दो दौर आने की संभावना है, जबकि कुछ क्षेत्रों में तेज दौर की भारी बारिश भी हो सकती है। आज देहरादून का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

तापमान की स्थिति

बीते मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home