image: army warns pakistan to quit terror activities

धधक उठा ‘पहाड़’ का ज्वालामुखी, इस दशहरा रावण नहीं पाकिस्तान जलेगा !

Sep 7 2017 4:27PM, Writer:कपिल

आपको याद होगा कि पिछले साल 28 सितंबर को भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सीमा के पार जाकर आतंकियों पर सर्जिकल स्ट्राइक कर डाली थी। इसके बाद भी पाकिस्तान की तरफ से लगातार सीमा उल्लंघन किया जा रहा है। लगातार पाक की तरफ से आतंकी आ रहे हैं और नापाक हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। लेकिन भारतीय सेना की तरफ से पाक से आ रहे आंतकियों को वॉर्निंग मिली है। भारतीय सेना का कहना है कि अगर इस तरह की हरकतें चलती रही तो पाक पर एक बार फिर से सर्जिकल स्ट्राइक होगी और इस बार पहले से ज्यादा खतरनाक तरीके से इस सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया जाएगा। जनरल बिपिन रावत सेना को तैयार कर रहे हैं। उधर नॉर्दर्न कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडर इन चार्ज लेफ्टिनेंट जनरल देवराज अन्बू ने ये चेतावनी दी है। बताया जा रहा है कि जनरल बिपिन रावत पाक की हरकतों से लगातार गुस्सा रहे हैं। सेना की तरफ से प्लान किया जा रहा है कि आतंकियों को एक बार फिर से सर्जिकल स्ट्राइक का स्वाद चखाया जाए।

लेफ्टिनेंट जनरल देवराज अन्बू का कहना है कि अगर पाक नहीं सुधरा तो सबक सिखाने के लिए भारतीय सेना तैयार है। सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए भारतीय सेना ने बता दिया था कि लाइन ऑफ कंट्रोल कोई ऐसी लाइन नहीं है, जिसके पार आतंकी खुद को महफूज मानें। भारतीय सेना के ऑफिसर का कहना है कि भारतीय सेना एलओसी को आसानी से पार करने का माद्दा रखती है। अगर जरूरत पड़ी तो भारतीय सेना बॉर्डर के उस पार जाएगी और हमला कर के वापस लौटेगी। कुल मिलाकर कहें तो भारतीय सेना की तरफ से पाक से आने वाले आतंकियों को कड़ी चेतावनी मिली है। आपको बता दें कि इस साल पाक की तरफ से 228 बार सीजफायर उल्लंघन हो चुका है। घाटी लगातार सुलग रही है और आतंकी वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इस साल जून से लेकर अगस्त के बीच तो इन हरकतों में कुछ ज्यादा ही इजाफा हुआ है।

जुलाई से अगस्त के बीच में भारतीय सेना ने करीब 10 से ज्यादा आतंकियों का खात्मा किया है। एक रिपोर्ट कहती है कि पिछले सात महीने में कश्मीर में 107 आतंकियों को भारतीय सेना ने मार गिराया है। ये रिपोर्ट गृह मंत्रालय द्वारा दी गई थी। इधर भारतीय सेना का कहना है कि सेना की कार्रवाई के बाद से आतंकी बौखलाए हुए हैं और बिना सोचे वो हमले कर रहे हैं। ऐसे में आतंकियों का कुनबा बॉर्डर के इलाकों से खत्म होता जा रहा है। इस बीच आर्मी का कहना है कि एलओसी से सटे इलाकों में लॉन्च पैड्स और आतंकी कैंपों में बीते एक साल में इजाफा भी हो रहा है। सेना का कहना है कि सीमा पार से कश्मीर घाटी में घुसपैठ की कोशिशें हुई हैं और कई कोशिशों को सेना की तरफ से नाकाम किया जा चुका है। आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत पहले ही बता चुके हैं कि पाकिस्तान से आए आतंकियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home